LOADING...
अल्लू अर्जुन की 'राका' का 'पुष्पा' से निकला कनेक्शन, निर्माताओं ने लगाया ये दिमाग
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' का 'पुष्पा' से कनेक्शन

अल्लू अर्जुन की 'राका' का 'पुष्पा' से निकला कनेक्शन, निर्माताओं ने लगाया ये दिमाग

May 06, 2026
11:28 am

क्या है खबर?

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी ने दुनियाभर में अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। कहना गलत नहीं होगा कि यही फिल्म है, जिसने अभिनेता काे विश्व स्तर पर प्रसिद्धी दिलाने का काम किया। अब फैंस उनकी आगामी फिल्म 'राका' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म के शीर्षक और कहानी को लेकर चल रही उत्सुकता के बीच, पता चला है कि इसके शीर्षक का कनेक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' से है।

नामकरण

अल्लू अर्जुन की फिल्म का नाम 'राका' क्यों?

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, यह खुलासा हुआ है कि निर्माताओं ने फिल्म का नाम 'राका' क्यों रखा? एक सूत्र ने कहा, "'राका' निर्माताओं ने 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी की अपार सफलता को देखते हुए, फिल्म का नाम अल्लू अर्जुन के मुख्य किरदार के नाम पर रखने का सोच-समझकर फैसला लिया। अल्लू् ने अपने किरदार को सिर्फ एक नाम से कहीं ज्यादा फिल्म की पहचान बना दिया, यह एक ऐसी घटना बन गई जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी है।"

दोहराव

'पुष्पा' के जादू को दोहराना चाहते हैं निर्माता

सूत्र ने आगे कहा, "निर्माता 'राका' के साथ, 'पुष्पा' के उसी जादू को दोहरा रहे हैं, पूरी फिल्म उनके किरदार की शक्ति के इर्द-गिर्द बुनी गई है।" बता दें, 'राका' के शीर्षक ने लोगों के मन में सवाल छोड़ा था कि शायद यह उनके किरदार के नाम पर रखा गया है। अब पता चल गया है कि निर्माताओं ने 'पुष्पा' की तरह, अल्लू के किरदार पर 'राका' नाम फिल्म को दिया है। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

Advertisement