LOADING...
गूगल डिजिटल कामों को संभालने के लिए बना रही पर्सनल एजेंट, जानिए क्या करेगा काम
गूगल पर्सनल एजेंट पर काम कर रही है

गूगल डिजिटल कामों को संभालने के लिए बना रही पर्सनल एजेंट, जानिए क्या करेगा काम

May 06, 2026
10:59 am

क्या है खबर?

गूगल अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल जेमिनी के लिए एक नए पर्सनल एजेंट पर काम कर रही है, जिसे यूजर की ओर से कार्रवाई करने के लिए तैयार किया गया है। 'रेमी' नामक इस नए एजेंट को काम, पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी के लिए 24/7 पर्सनल एजेंट के रूप में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके आंतरिक विवरण में लिखा है, "यह जेमिनी ऐप को एक सच्चे सहायक के रूप में विकसित करता है।"

ओपनक्लॉ

ओपनक्लॉ जैसी होंगी खूबियां 

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में कहा गया है कि रेमी का नाम ओपनक्लॉ से काफी मिलता-जुलता है। यह AI एजेंट प्लेटफॉर्म इस साल की शुरुआत में अपनी इस क्षमता के कारण काफी लोकप्रिय हुआ था कि यह यूजर्स की ओर से ईमेल का सारांश तैयार करना, कैलेंडर प्रबंधित करना, मैसेजों का जवाब देना और वेबसाइट्स के उपयोग जैसे कार्य कर सकता है। ओपनक्लॉ की लोकप्रियता के कारण आखिरकार OpenAI ने इसका अधिग्रहण कर लिया।

लॉन्च 

कब दे सकता है दस्तक?

आंतरिक दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि रेमी गूगल के इकोसिस्टम में गहराई से जुड़ा है। यह आपके लिए महत्वपूर्ण चीजों की निगरानी कर सकता है, जटिल कार्यों को सक्रिय रूप से संभाल सकता है और समय के साथ आपकी प्राथमिकताओं को सीख सकता है। रेमी को लॉन्च करने के लिए अभी तक कोई समय सीमा तय नहीं की है, लेकिन संभावना है कि इस महीने के अंत में होने वाले I/O इवेंट में दस्तक दे सकता है।

Advertisement