LOADING...
मेटा रोजमर्रा के कामों को संभालने के लिए बना रही AI एजेंट
मेटा भी ओपनक्लॉ की तरह पर्सनल एजेंट तैयार कर रही है

मेटा रोजमर्रा के कामों को संभालने के लिए बना रही AI एजेंट

May 06, 2026
11:33 am

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म कंपनी मेटा अपने यूजर्स के लिए रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने के लिए एक पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट पर काम कर रही है। एजेंट कंपनी के नए म्यूज स्पार्क AI मॉडल द्वारा संचालित होगा, जिसका वर्तमान में कर्मचारियों द्वारा आंतरिक रूप से परीक्षण किया जा रहा है। यह एक ऐसा असिस्टेंट है, जो अपने यूजर्स को इतनी अच्छी तरह से जान सके कि उनकी ओर से कार्य कर सके।

उपयोगिता 

ओपनक्लॉ की तरह करेगा काम

फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, कंपनी को उम्मीद है कि इस टूल की मदद से वह OpenAI के ओपनक्लॉ के समान एक उत्पाद विकसित कर पाएगी। ओपनक्लॉ कई हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर टूल को आपस में जोड़ सकता है और चैटबॉट की तुलना में न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ उत्पन्न डाटा से सीख सकता है। सूत्रों के अनुसार, मेटा का लक्ष्य एक ऐसा AI सिस्टम बनाना है, जो चैटबॉट की तरह कम और एक सक्रिय डिजिटल साथी की तरह अधिक व्यवहार करे।

अन्य प्रोजेक्ट्स 

अन्य असिस्टेंट पर भी चल रहा काम

द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार, इस असिस्टेंट के साथ-साथ मेटा 'हैच' नामक एक आंतरिक AI एजेंट को भी प्रशिक्षित कर रही है। इसका लक्ष्य जून के अंत तक आंतरिक परीक्षण पूरा करना है। इन प्रोजेक्ट्स के अलावा, मेटा अपनी इंस्टाग्राम सर्विस के लिए एक एजेंटिक शॉपिंग टूल पर भी काम कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि वह इस सुविधा को इस साल की चौथी तिमाही से पहले लॉन्च कर देगी।

Advertisement