नेपाल के बागमती प्रांत में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के मकवानपुर में यात्रियों से भरा एक वाहन खड़ी ढलान से नीचे गिर गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।
घटना के समय वाहन में 15 लोग सवार थे। काठमांडू से सरलाही जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन 500 मीटर गहरे खाई में गिरी है।
मृतकों में 3 महिलाएं, 2 लड़कियां और 5 पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
घायल हेतौडा अस्पताल में भर्ती, बचाव दल सक्रिय
हादसे में घायल हुए यात्रियों को तुरंत हेतौडा अस्पताल पहुंचाया गया और सूचना मिलते ही बचाव दल के 7 सदस्यों को मौके पर भेजा गया।
आर्म्ड पुलिस फोर्स के 10, नेपाली आर्मी के 11, और मकवानपुर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिस के 10 लोगों को मौके पर भेजा गया है।
वाहन पर सवार सभी लोग छठ मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। घटनास्थल पर 3 वर्षीय बच्चा जीवित मिला है।