महाभियोग और वित्तीय संबंधों की जांच; जीत के बाद ट्रंप के खिलाफ क्या कदम उठाएंगे डेमोक्रेट्स?
क्या है खबर?
अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। उनकी रिपब्लिकन पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने रिपब्लिकन का गढ़ माने जाने वाले कई राज्यों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। माना जा रहा है कि उन्हें महाभियोग का सामना करना पड़ सकता है। आइए समझते हैं कि ट्रंप के लिए आगे का रास्ता क्या है।
महाभियोग
क्या ट्रंप के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग?
जानकारों का मानना है कि भले ही डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है, फिर भी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ तत्काल महाभियोग की संभावना कम ही है।
माना जा रहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी आक्रामक निगरानी और उच्च पदस्थ कैबिनेट सदस्यों को निशाना बनाने को प्राथमिकता दे सकता है।
वरिष्ठ डेमोक्रेटिक नेता जेमी ने कहा है कि हालांकि वे महाभियोग से डरते नहीं हैं, लेकिन वे समझते हैं कि यह कोई रामबाण इलाज नहीं है।
करीबी
ट्रंप के करीबियों पर हमलावर हो सकते हैं डेमोक्रेट
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान लाए गए महाभियोग प्रस्ताव में वे बच गए थे। इसके बाद उनका समर्थक और अधिक सक्रिय हो गए थे।
डेमोक्रेट्स की रणनीति है कि राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की जल्दबाजी करने के बजाय उनके करीबी लोगों को निशाना बनाए जाए।
ईरान युद्ध को लेकर घिरे रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ सूची में सबसे आगे हैं। वे पहले से ही 8 महाभियोग के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
वित्तीय संबंध
ट्रंप के पारिवारिक और वित्तीय संबंधों की जांच
रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोक्रेट्स ने एक व्यापक जांच एजेंडा तैयार किया है।
इसके तहत ट्रंप परिवार के भ्रष्टाचार, व्यक्तिगत स्टॉक लेनदेन और एलन मस्क जैसे अरबपतियों के साथ संबंधों की जांच की जाएगी।
इसके अलावा प्रशासन द्वारा आव्रजन पर की गई कार्रवाई और ईरान युद्ध से संबंधित विदेश नीति के निर्णयों की जांच।
साथ ही ये भी जांचा जाएगा कि ट्रंप प्रशासन ने जेफ्री एपस्टीन से संबंधित हाई-प्रोफाइल फाइलों को जारी करने के मामले को कैसे संभाला।
वीटो
ट्रंप ने 'वीटो' की धमकी दी
नतीजों के बीच CBS न्यूज के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा, "मेरा संदेश है, डेमोक्रेट्स को बधाई। मैं अपने देश की भलाई के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं कई डेमोक्रेट्स को जानता हूं, मेरे पास पूर्ण वीटो पावर है और मुझे यकीन है कि हम मिलकर समस्या का समाधान निकाल लेंगे।"
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में उनकी अनुपस्थिति ने रिपब्लिकन पार्टी की हार में योगदान दिया है।