NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पूर्व रूसी राष्ट्रपति की भविष्यवाणी- 2023 में अमेरिका में होगा गृह युद्ध, एलन मस्क बनेंगे राष्ट्रपति
    अगली खबर
    पूर्व रूसी राष्ट्रपति की भविष्यवाणी- 2023 में अमेरिका में होगा गृह युद्ध, एलन मस्क बनेंगे राष्ट्रपति
    रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिका में गृह युद्ध और एलन मस्क के राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी की

    पूर्व रूसी राष्ट्रपति की भविष्यवाणी- 2023 में अमेरिका में होगा गृह युद्ध, एलन मस्क बनेंगे राष्ट्रपति

    लेखन नवीन
    Dec 28, 2022
    12:12 pm

    क्या है खबर?

    रूस से पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने साल 2023 को लेकर कई अजीबोगरीब भविष्यवाणी की हैं।

    उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अगले साल जर्मनी और फ्रांस के बीच युद्ध होगा, अमेरिका में गृह युद्ध छिड़ जाएगा और एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे।

    उन्होंने कहा कि हर कोई नए साल को लेकर किसी न किसी तरह की भविष्यवाणी कर रहा है तो उन्होंने भी इसमें योगदान दे दिया।

    दिमित्री की गिनती राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास सहयोगियों में होती है।

    भविष्यवाणी

    दिमित्री ने क्या-क्या भविष्यवाणी की?

    नए साल 2023 को लेकर भविष्यवाणी करते हुए दिमित्री ने अपने ट्वीट में कहा, 'अमेरिका के कैलिफोर्निया में गृह युद्ध छिड़ जाएगा। इसके परिणामस्वरूप टेक्सास एक स्वतंत्र देश बन जाएगा। मैक्सिको और टेक्सास मिलकर एक नया देश बनाएंगे। एलन मस्क अमेरिका के ज्यादातर राज्यों में राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे। एलन मस्क के राष्ट्रपति बनते ही गृह युद्ध खत्म हो जाएगा।'

    भविष्यवाणी

    दिमित्री बोले- नए साल में टूट जाएगा यूरोपीय संघ, होगा नाजी साम्राज्य का उदय

    दिमित्री ने आगे कहा, 'दुनिया की सभी बड़ी स्टॉक मार्केट और आर्थिक केंद्र अमेरिका और यूरोप से हटकर एशिया में शिफ्ट हो जाएंगे। ब्रिटेन फिर से यूरोपीय संघ में शामिल होगा, जिससे यह टूट जाएगा। करेंसी यूरो भी पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।'

    उन्होंने कहा, 'जर्मनी, पोलैंड, बाल्टिक स्टेट्स, चेक, स्लोवाकिया, कीव रिपब्लिक और अन्य एक साथ आएंगे, जिससे नाजी साम्राज्य का उदय होगा। ये मिलकर फ्रांस के साथ युद्ध करेंगे। इससे यूरोप बंट जाएगा।'

    प्रतिक्रिया

    दिमित्री के ट्वीट पर मस्क ने दी प्रतिक्रिया

    2023 को लेकर दिमित्री की इन भविष्यवाणियों पर खूब प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

    उनके अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने इसे 'एपिक थ्रेड' बताया, हालांकि उन्होंने दिमित्री की कुछ भविष्यवाणियों की आलोचना भी की।

    बता दें कि मस्क फिलहाल दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं और लंबे समय तक सबसे अमीर इंसान रहे थे। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदा था।

    जानकारी

    कौन हैं दिमित्री मेदवेदेव?

    साल 2020 से रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे दिमित्री मेदवेदेव ने 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति का पद संभाला था। तब व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री थे।

    इसके बाद वह 2012 से 2020 तक रूस के प्रधानमंत्री रहे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी विभाग में एक बार फिर से उनका भाग्य उदय हुआ है और अब वह रूस के सैन्य उद्योग की देखरेख करने वाली वाली संस्था में पुतिन के डिप्टी होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    एलन मस्क
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    रूस समाचार

    UNSC: यूक्रेन के मुद्दे पर भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ किया मतदान यूक्रेन
    उज्बेकिस्तान के आत्मघाती हमलावर के खुलासे के बाद हाई अलर्ट पर आई सुरक्षा एजेंसियां तमिलनाडु
    शीत युद्ध समाप्त कराने वाले सोवियत नेता मिखाइल गोर्बोचोव का निधन अमेरिका
    यूक्रेन युद्ध: रूस के हाथ से निकला प्रमुख यूक्रेनी शहर, साबित हो सकता है टर्निंग पॉइंट यूक्रेन

    एलन मस्क

    एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण के बाद कैसा है प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म्स का प्रदर्शन? कू ऐप
    मेटा और ट्विटर समेत इन कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को निकाला नेटफ्लिक्स
    एलन मस्क ने जताई ट्विटर के दिवालिया होने की आशंका ट्विटर
    ट्विटर ने रोकी पैसे देकर ब्लू टिक लेने की सर्विस, फर्जी अकाउंट बने परेशानी ट्विटर

    अमेरिका

    दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली है फ्लॉसी, दिसंबर में मनाया जाएगा 27वां जन्मदिन ब्रिटेन
    अमेरिका: पुलिस ने की 'किलर रोबोट्स' को विभाग में शामिल करने की मांग, भेजा गया प्रस्ताव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    अमेरिका: साढ़े 3 मिनट में नहीं बना पास्ता तो महिला ने कंपनी के खिलाफ किया मुकदमा फ्लोरिडा
    डिजिटल करेंसी ई-रुपी का 1 दिसंबर को होगा पायलट लॉन्च, जानें इससे जुड़ी सभी अहम बातें भारतीय रिजर्व बैंक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025