Page Loader
रूस का यूक्रेनी शहर सूमी पर मिसाइल हमला, 31 की मौत और 80 से ज्यादा घायल
रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल हमला किया है (तस्वीर-एक्स/@ZelenskyyUa)

रूस का यूक्रेनी शहर सूमी पर मिसाइल हमला, 31 की मौत और 80 से ज्यादा घायल

लेखन आबिद खान
Apr 13, 2025
05:29 pm

क्या है खबर?

रूस ने यूक्रेन के शहर सूमी पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इसमें 31 लोगों की मौत हो गई है और 80 से ज्यादा घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने हमले का वीडियो 'एक्स' पर साझा किया है, जिसमें शव सड़क पर बिखरे पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब हाल ही में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने युद्धविराम पर चर्चा के लिए रूस का दौरा किया था।

बयान

जेलेंस्की बोले- 

जेलेंस्की ने कहा, 'रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में सुमी में 31 लोगों के मारे जाने की जानकारी है। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। 84 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिनमें 10 बच्चे शामिल हैं। यह जरूरी है कि दुनिया चुप या उदासीन न रहे। रूसी हमलों की निंदा के अलावा कुछ नहीं होना चाहिए। युद्ध को समाप्त करने और लोगों की सुरक्षा की गारंटी देने के लिए रूस पर दबाव होना चाहिए।'

यूक्रेन

यूक्रेन का दावा- भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूस ने किया हमला

एक दिन पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि रूसी मिसाइलों ने कीव में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर हमला किया था। भारत स्थित यूक्रेनी दूतावास ने कहा था, 'यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल ने हमला किया। भारत के साथ 'विशेष मित्रता' का दावा करने वाला रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है और बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनाई गई दवाओं को नष्ट कर रहा है।'