ट्रंप ने UFC प्रमुख को दिया प्रेस सचिव का ऑफर, बोले- साथ में पहलवान भी लाना
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने करीबियों की नियुक्तियों को लेकर जाने जाते हैं। अब उन्होंने अपने करीबी दोस्त और अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव बनने का प्रस्ताव दिया है। ट्रंप ने कहा कि डाना एक ऐसे प्रेस सचिव होंगे, जिनकी कोई मिसाल नहीं होगी। ट्रंप ने डाना से अजीबोगरीब पेशकश करते हुए कहा कि अपने साथ UFC के फाइटर को भी लाना।
बयान
ट्रंप बोले- पागल वामपंथियों से बचने के लिए लड़ाके भी लाना
ट्रंप ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एक जबरदस्त फाइटर और योद्धा डाना व्हाइट को अमेरिका का प्रेस सचिव बनने का प्रस्ताव दिया गया है। मैंने उनसे कहा है कि वे अपने साथ कुछ सहायकों को भी लाएं, भले ही उनमें से कुछ हमारे देश के न हों जैसे कि इस्लाम मखाचेव, खबीब नूरमगोमेदोव, जस्टिन गेथजे, डैनियल कॉर्मियर, अमांडा नून्स और कायला हैरिस। 'पागल वामपंथियों' से बचाव करने के लिए हमें इनकी जरूरत है।'
प्रस्ताव
डाना ने ठुकराया ट्रंप का प्रस्ताव- रिपोर्ट
CNN के अनुसार, UFC प्रमुख डाना ने ट्रंप का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। मामले से परिचित एक सूत्र ने बताया कि डाना ने प्रस्ताव ठुकरा दिया।
व्हाइट हाउस के एक सहयोगी ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप इस प्रस्ताव को लेकर मजाक कर रहे थे।
हालांकि, लंदन में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए डाना ने पत्रकारों से कहा कि वह ट्रंप से मिलने के लिए सोमवार को वाशिंगटन डीसी जाएंगे।