दिनेश गुणावर्धने: खबरें

दिनेश गुणावर्धने बने श्रीलंका के प्रधानमंत्री, परिवार का भारत से है खास रिश्ता

आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे श्रीलंका को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। नव निर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने 73 वर्षीय दिनेश गुणावर्धने को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। गुणावर्धने इससे पहले श्रीलंका के विदेश, शिक्षा और गृह मंत्री रह चुके थे।