अमेरिका अपने H-1B वीजा अवधि बढ़ाने की प्रक्रिया में बदलाव करने वाला है। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने एक नया नियम सुझाया है।
इस नियम के तहत, इमिग्रेशन अधिकारी हर एक्सटेंशन आवेदन को फिर से जांचेंगे, भले ही पिछली मंजूरी के बाद से कुछ भी न बदला हो।
इससे उन हजारों कुशल कामगारों के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं, खासकर भारतीयों के लिए, जो अमेरिका में अपनी नौकरी बनाए रखने की उम्मीद कर रहे हैं।
DHS का यह नियम वीजा प्रोसेसिंग को कर सकता है धीमा
अगर यह नियम लागू होता है, तो H-1B धारकों के साथ-साथ L-1, O-1, TN और E वीजा वाले लोगों को भी अधिक इंतजार करना पड़ेगा और कागजात का काम भी बढ़ जाएगा।
अभी की बात करें तो, कुछ H-1B कामगार, जिनके मालिक समय पर एक्सटेंशन के लिए अर्जी देते हैं, वे I-94 की मंज़ूर अवधि खत्म होने के बाद भी 240 दिनों तक अमेरिका में रह सकते हैं, जब तक कि उनकी नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।
फिलहाल मौजूदा सिस्टम ही चलेगा जब तक कि कोई बदलाव आधिकारिक नहीं हो जाता। DHS ने 13 नवंबर, 2026 तक इस पर जनता की राय मांगी है।