LOADING...
खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप बोले- एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं
डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान जुटे ईरानी शीर्ष नेतृत्व को धमकी दी है

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप बोले- एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं

लेखन आबिद खान
Jul 05, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अगर वे चाहे तो ईरान के बचे हुए नेतृत्व को केवल 'एक ही गोली' से खत्म कर सकते हैं। उन्होंने यह बात ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ ईरानी हस्तियों के शामिल होने को लेकर कही। हालांकि, उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसा कदम उठाने को तैयार नहीं है, क्योंकि वह ईरान के साथ बातचीत जारी रखना चाहता है।

बयान

ट्रंप बोले- ईरानियों को रोता हुआ देखकर आश्चर्य हुआ

एक्सियोस के अनुसार, ट्रंप ने कहा, "वे सभी वहां मौजूद हैं। एक ही गोली से हम उन सभी को खत्म कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि तब हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा।" उन्होंने ये भी कहा कि अंतिम संस्कार में ईरानियों को रोता हुए देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ, क्योंकि उन्हें लगा था कि लोग खामेनेई से नफरत करते हैं। उन्होंने कहा, "शायद ये नकली आंसू हैं।"

टिप्पणी

अंतिम संस्कार के दौरान दोनों पक्ष गोली नहीं चलाएंगे- ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया कि वार्ता में विराम के बावजूद तेहरान कूटनीति को फिर से शुरू करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा, "वे समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं।" ट्रंप ने ये भी कहा कि दोनों पक्षों ने खामेनेई के अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यक्रम समाप्त होने तक बातचीत से एक सप्ताह का विराम लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "इस बीच कोई भी पक्ष एक-दूसरे पर गोली नहीं चलाएगा।"

Advertisement

ईरान

ईरान ने दी चेतावनी

ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा जारी एक बयान में खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर अली अब्दुल्लाही ने कहा, "हम ईरान के दुश्मनों खासतौर पर अमेरिका और जायोनी शासन (इजरायल) को चेतावनी देते हैं कि वे किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचें और हमारे देश के खिलाफ किसी भी खतरे और आक्रामकता के जवाब में हमारी सशस्त्र सेना द्वारा की जाने वाली कठोर जवाबी कार्रवाई के बारे में सोचें।"

Advertisement

कार्यक्रम

ईरानी लोगों ने लगाए 'अमेरिका को मौत' के नारे

खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए तेहरान की सड़कों पर लाखों लोग जुटे हैं। एक शख्स ने AFP से कहा, "हम अंतिम संस्कार के लिए नहीं बल्कि बदला लेने आए हैं। हम तुम्हारा खून कभी नहीं छोड़ेंगे, जो सबसे लाल रेखा है।" इस दौरान लोगों ने 'अमेरिका को मौत' और 'ट्रंप की हत्या हो' जैसे नारे लगाए। एक शख्स ने कहा, "हम इसलिए आए हैं क्योंकि हमने सर्वोच्च नेता से वादा किया था कि हम अंत तक उनके साथ रहेंगे।"

Advertisement