Page Loader
अमेरिका: न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी, 11 घायल
अमेरिका ने न्यूयॉर्क में गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

अमेरिका: न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी, 11 घायल

लेखन गजेंद्र
Jan 02, 2025
11:41 am

क्या है खबर?

अमेरिका में नए साल पर तीसरी बड़ी घटना सामने आई है। इस बार न्यूयॉर्क राज्य के क्वींस शहर में सामूहिक गोलीबारी की गई है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, शहर के अमजूरा नाइट क्लब में बुधवार को नए साल के जश्न के दौरान दो लोगों ने वहां मौजूद मेहमानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन लोग खुद से ही अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की है। दोनों हमलावर फरार हैं।

गोलीबारी

न्यू ऑरलियन्स में कुछ घंटे के बाद हुई गोलीबारी

यह घटना लुइसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स शहर में हुई घटना के कुछ घंटे बाद हुई है, जिसमें एक पूर्व सैनिक ने ट्रक से 15 लोगों को कुचल दिया था। अमजूरा नाइट क्लब को एक बड़े उच्च-ऊर्जा नाइटस्पॉट है, जिसमें नृत्य, डीजे और लाइव प्रदर्शन के साथ-साथ खान-पान की व्यवस्था है। यह जमैका लॉन्ग आइलैंड रेल रोड स्टेशन से कुछ ही ब्लॉक दूर है। अभी तक अपराधियों की जानकारी नहीं पाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना

न्यू ऑरलियन्स में क्या हुआ था?

न्यू ऑरलियन्स में फ्रेंच क्वार्टर में बॉर्बन स्ट्रीट के बीचों-बीच नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर एक ट्रक चालक ने वाहन चढ़ा दिया और गोलीबारी की। घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस से साथ हुई मुठभेड़ में हमलावर भी मारा गया, जिसकी पहचान जब्बार के रूप में हुई। घटना से पहले लास वेगास में भी एक विस्फोट हुआ था।