Page Loader
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलने वाले की तस्वीर जारी, पहले विज्ञापन में आया था नजर
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला आरोपी क्रुक्स

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलने वाले की तस्वीर जारी, पहले विज्ञापन में आया था नजर

लेखन गजेंद्र
Jul 15, 2024
10:13 am

क्या है खबर?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रविवार को पेंसिलवेनिया में चुनावी रैली के दौरान जो घातक हमला हुआ था, उसके हमलावर की पहली तस्वीर जारी कर दी गई है। हमले के कुछ घंटों बाद संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने हमलावर की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की है। वह पेंसिलवेनिया में बेथेल पार्क का निवासी है। तस्वीर में चश्मा पहने क्रुक्स हंसता दिख रहा है। संभवतः तस्वीर स्नातक के समय की बताई जा रही है।

पहचान

स्कूल में काफी परेशान किया गया है क्रुक्स

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, क्रुक्स काफी शांत और अकेले में रहने वाला छात्र था। क्रुक्स ने 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से स्नातक किया। उसे राष्ट्रीय गणित और विज्ञान पहल से 500 डॉलर का "स्टार पुरस्कार" मिला था। स्नातक के बाद क्रुक्स एक नर्सिंग होम में काम करता था। उसके सहपाठियों ने बताया कि वह सामाजिक रूप से संकोची था। उसे स्कूल में काफी परेशान (बुली) किया जाता था। हालांकि, उसने कभी राजनीति या ट्रंप पर चर्चा नहीं की।

विज्ञापन

दिग्गज निवेशक ब्लैकरॉक के विज्ञापन में दिखा था थॉमस क्रुक्स

हमलावर क्रुक्स दुनिया के सबसे बड़े धन प्रबंधकों में शामिल ब्लैकरॉक इंक के 2022 के विज्ञापन में कुछ समय के लिए दिखाई दिया था। विज्ञापन को पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क हाई स्कूल में फिल्माया गया था, जिसमें कई अन्य छात्र पृष्ठभूमि में दिखाई दे रहे हैं। छात्रों को इसके लिए वेतन नहीं मिला था। ब्लैकरॉक ने कहा कि वह हत्या के प्रयास की निंदा करता है और विज्ञापन हटा लिया है। हालांकि, वीडियो सोशल मीडिया पर साझा हो रहा है।

घटना

मौके पर ही ढेर किया गया था युवक

रविवार को चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें से एक उनके कान को छूकर निकल गई। हमले में ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसियों के स्नाइप ने हमलावर क्रुक्स को ढेर कर दिया। क्रुक्स के शव के पास एक असॉल्ट राइफल (AR-15) पाई गई। हमले के बाद लोग लोग सीक्रेट सर्विस की आलोचना कर रहे हैं और प्रमुख किम्बर्ली ए चीटल से इस्तीफा मांग रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

ब्लैकरॉक के विज्ञापन में दिखा थॉमस क्रुक्स