NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / हंगरी: दो योनियों वाली महिला ने दिया 'चमत्कारी बच्चे' को जन्म 
    अगली खबर
    हंगरी: दो योनियों वाली महिला ने दिया 'चमत्कारी बच्चे' को जन्म 
    दो योनियों वाली महिला ने बच्चे को दिया जन्म

    हंगरी: दो योनियों वाली महिला ने दिया 'चमत्कारी बच्चे' को जन्म 

    लेखन अंजली
    Aug 10, 2023
    05:21 pm

    क्या है खबर?

    हंगरी का एक अजीब मामला सामने आया है। वहां की 29 वर्षीय एडेल वर्गा नामक महिला के दो गर्भाशय, दो योनि और दो गर्भाशय ग्रीवा है।

    एडेल को 28 साल की उम्र में पता चला था कि उन्हें हेरलिन-वर्नर-वंडरलिच सिंड्रोम है और डॉक्टर यह तक कह चुके थे कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी।

    हालांकि, उन्होंने पिछले महीने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, लेकिन गर्भावस्था के दौरान उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

    जन्म

    दुर्लभ स्थिति के साथ हुआ था एडेल का जन्म

    एडेल का जन्म एक किडनी, दो गर्भाशय, दो गर्भाशय ग्रीवा, एक सामान्य योनि और एक विशेष छोटी योनि के साथ हुआ था।

    शरीर के आंतरिक अंगों की ऐसी स्थिति कारण के एडेल ने अपने किशोरावस्था के दौरान बहुत दर्द सहन किया है।

    युवावस्था में प्रवेश करने तक उन्हें अपनी दुर्लभ स्थिति का एहसास नहीं हुआ और जब वह दर्द के उपचार के लिए डॉक्टर के पास जाती थी तो भी उन्हें सही निदान नहीं मिल पाया।

    उम्र

    20 साल की उम्र में एडेल को अपनी अनोखी बीमारी का चला पता

    जब एडेल 20 साल की हो गई थी तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उसे गर्भाशय डिडेल्फिस नामक बीमारी है।

    यह बीमारी एक जन्मजात स्थिति है, जिसमें रोगी दो गर्भाशय के साथ पैदा होता है।

    एडेल ने कैटर्स न्यूज एजेंसी को बताया, "मेरी एक सामान्य योनि के अंदर एक छोटी योनि थी, साथ ही एक दो गर्भाशय ग्रीवा भी थी। इसके कारण उन्हें बहुत तकलीफ हुई।"

    उन्होंने आगे कहा, "मेरी इस स्थिति के कारण मेरे कई रिलेशनशिप्स भी टूटे हैं।"

    रिलेशनशिप

    एडेल की स्थिति के कारण टूटा थी उनकी पहली रिलेशनशिप

    एडेल 3 साल तक रिलेशनशिप में रही थी, जो साल 2020 की शुरुआत में टूट गया।

    उनका मानना है कि उनका पूर्व पति उनकी स्थिति और बच्चे पैदा न करने की क्षमता को लेकर चिंतित था।

    हालांकि, उसी साल अगस्त में वह अपने वर्तमान पति बालाज़्स पोर से मिली और अपनी पहली डेट पर ही उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में खुलकर बता दिया कि वह कभी मां नहीं बन सकेगी।

    गर्भधारण

    गर्भधारण की राह थी कठिन 

    बालाज्स पोर के साथ नया रिश्ता शुरू करने के 4 महीने बाद साल 2020 में एडेल ने बच्चा पैदा करने के लिए बहुत मशक्कत की।

    उन्होंने बताया कि कई महीनों तक कोशिश करने के बाद भी वह गर्भवती नहीं हो सकीं।

    जब कोशिश करते-करते 10 महीने हो गए तो उन्होंने आगे की जांच के लिए फर्टिलिटी क्लिनिक में जाने का फैसला किया, जहां से उन्हें पता चला कि उसे दोनों गर्भाशय में क्रोनिक एंडोमेट्रैटिस भी है।

    गर्भवती

    IVF की मदद से गर्भवती हुई एडेल

    28 साल की उम्र में एडेल को पता चला कि उन्हें हेरलिन-वर्नर-वंडरलिच सिंड्रोम भी है।

    हालांकि, वह एक बच्चा चाहती थी, इसलिए उन्होंने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) को एक मौका दिया और उनका पहला प्रयास काम कर गया। भले ही डॉक्टर को विश्वास नहीं था कि ऐसा होगा।

    एडेल का कहना है कि वह गर्भावस्था के दौरान बहुत डरी हुई थी क्योंकि बच्चा उसके बाएं गर्भाशय में बढ़ रहा था, जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता था।

    डिलीवरी

    आखिरकार सभी परेशानियों का सामना करके एडेल ने बच्ची को दिया जन्म

    13 जुलाई, 2023 को 36 सप्ताह के बाद एडेल ने प्रीक्लेम्पसिया (गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर की एक गंभीर समस्या) के कारण सिजेरियन सेक्शन के जरिए अपनी बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम एलिस रखा गया।

    एडेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गर्भावस्था के तनाव और प्रीक्लेम्पसिया के आनुवंशिक जोखिम के कारण वह अब दूसरे बच्चे की प्लानिंग नहीं करेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूरोप
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    मुंबई में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से की 1.02 करोड़ रुपये की ठगी  मुंबई
    शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए शिरडी
    सोने की कीमतों में आज फिर दर्ज हुई बढ़त, क्या है इस तेजी की वजह?  सोना-चांदी की कीमतें
    तमिल निर्देशक विक्रम सुगुमारन नहीं रहे, बस में सफर करते हुए पड़ा दिल का दौरा  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    यूरोप

    तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान छोड़ने वालीं महिला सांसद अब कहां हैं? अफगानिस्तान
    'ओमिक्रॉन' के खतरे के बीच सामने आया 'डेल्मिक्रॉन' क्या है? भारत की खबरें
    खतरनाक वेरिएंट को जन्म दे सकते हैं ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामले- WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन
    कोरोना: भारत में आधिकारिक आंकड़ों से छह गुना हो सकती है मौतों की असल संख्या- अध्ययन अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    बेंगलुरू: महिला के सिर पर बचपन से ही उभर रही गांठ को डॉक्टर ने निकाला बेंगलुरु
    सबवे दे रहा है जीवनभर के लिए एक खास ऑफर, बस माननी होगी यह शर्त सबवे
    रूस: इस महिला के पास है दुनिया की सबसे बड़ी नर बिल्ली, जानिए कितनी है लंबाई रूस समाचार
    पेरिस: पायलट के नशे में होने के कारण रद्द हुई उड़ान, पुलिस ने दबोचा यूनाइटेड एयरलाइंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025