NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: 47 साल बाद किसी ने लाइब्रेरी में लौटाया एल्बम, कर्मचारी हुए हैरान
    अगली खबर
    अमेरिका: 47 साल बाद किसी ने लाइब्रेरी में लौटाया एल्बम, कर्मचारी हुए हैरान
    47 साल बाद लाइब्रेरी में वापस आया एल्बम

    अमेरिका: 47 साल बाद किसी ने लाइब्रेरी में लौटाया एल्बम, कर्मचारी हुए हैरान

    लेखन गौसिया
    Dec 05, 2023
    11:35 am

    क्या है खबर?

    कई लोग लाइब्रेरी से पढ़ने के लिए किताबें और सुनने के लिए एल्बम इश्यू करवाते हैं।

    हालांकि, इन्हें अपने पास रखने की एक समससीमा होती है और अगर उस समय तक उन्हें न लौटाया जाए तो जुर्माना लगता है। इसके बावजूद लोग इसे लौटाना भूल जाते हैं।

    ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है।

    यहां एक लाइब्रेरी में 47 साल बाद विनायल रिकॉर्ड एल्बम लौटाया गया, लेकिन कमाल की बात यह है कि उसका जुर्माना भी नहीं लगा।

    मामला

    क्या है मामला?

    यह पूरा मामला मैसाचुसेट्स के बोस्टन में स्थित बोस्टन पब्लिक लाइब्रेरी का है।

    यहां हाल ही में एक अज्ञात व्यक्ति ने लाइब्रेरी को जूनियर वॉकर और द ऑल स्टार्स का एक एल्बम लौटाया है, जो असल में 27 अक्टूबर, 1976 को वापस होना चाहिए था।

    4 दशक बाद इस विनायल रिकॉर्ड की जांच करके लाइब्रेरी के कर्मचारी भी हैरान हैं।

    उन्होंने इस विनायल रिकॉर्ड की एक तस्वीर के साथ इसके बारे में फेसबुक पर पोस्ट भी किया है।

    बयान

    लाइब्रेरी के अधिकारियों ने क्या कहा?

    लाइब्रेरी की जमैका प्लेन शाखा ने इस मामले में कहा, "जब कर्मचारियों ने लाइब्रेरी के रिटर्न बिन को खाली किया तो उन्होंने उसमें से जूनियर वॉकर के एक एल्बम 'एंथोलॉजी' की खोज की। इसे देखकर हम सभी हैरान थे क्योंकि यह एल्बम 1974 में इश्यू हुआ था।"

    उन्होंने आगे कहा कि इसके कवर में एग्लेस्टन स्क्वायर ब्रांच लाइब्रेरी का एक पंच कार्ड था, जहां यह एल्बम मूल रूप से संग्रह का हिस्सा था।

    जानकारी

    जुर्माना नहीं लगाने का है नियम

    लाइब्रेरी के अधिकारियों के मुताबिक, अब किसी भी शाखा में विनायल रिकॉर्ड का स्टॉक नहीं है, इसलिए लौटाए गए एल्बम का रिकॉर्ड भी उनके सिस्टम में नहीं है। साथ ही उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं है कि ये एल्बम किस व्यक्ति ने लौटाया है।

    उन्होंने कहा कि शायद वह व्यक्ति डर रहा था कि सालों बाद एल्बम वापस करने पर उसे जुर्माना देना पड़ेगा, लेकिन अब लाइब्रेरी समयसीमा के बाद आई चीजों के लिए ग्राहकों पर जुर्माना नहीं लगाती।

    अन्य मामला

    इंग्लैंड की लाइब्रेरी में अमेरिका से वापस आईं थीं किताबें 

    इससे पहले इंग्लैंड में स्थित मिडलसेक्स काउंटी लाइब्रेरी में अमेरिका के मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय की क्लेयर टी कार्नी लाइब्रेरी से 2 किताबें भेजी गईं थी। उसमें नो मैन्स लैंड और हॉग वाइल्ड किताबें शामिल थी।

    उस वक्त लाइब्रेरी के कर्मचारियों को इन किताबों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला था, लेकिन ये किताबें 2005 और 2007 में लाइब्रेरी के संग्रह में आई थीं, इसलिए ऐसा अनुमान लगाया गया था कि लगभग 7 साल पहले किसी ने उन किताबों को इश्यू करवाया होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    लाइब्रेरी
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग
    'कौन बनेगा करोड़पति' छोड़ रहे अमिताभ बच्चन, सलमान खान ले सकते हैं जगह  सलमान खान
    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा बड़ा जुर्माना, जानिए कारण  IPL 2025

    अमेरिका

    अमेरिका: व्यक्ति ने आखिरी मिनट में खरीदा लॉटरी टिकट, जीते लगभग 41 करोड़ रुपये अजब-गजब खबरें
    शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति को कहा 'तानाशाह' जो बाइडन
    इजरायल-हमास युद्ध के बीच ओसामा बिन लादेन का अमेरिका को लिखा पत्र वायरल, क्या है इसमें? ओसामा बिन लादेन
    कर्ट कोबेन के सिगरेट पैकेट की हो रही नीलाम, अनुमान से अधिक पहुंची कीमत अजब-गजब खबरें

    लाइब्रेरी

    दुनिया की पांच सबसे बड़ी लाइब्रेरी, करोड़ों किताबों और प्राचीन दस्तावेजों का घर लाइफस्टाइल
    किताबें पढ़ने का शौक रखने वाले लाइब्रेरी साइंस में बनाएं एक बेहतरीन करियर शिक्षा
    घर में इस तरह से बनाएं लाइब्रेरी, नहीं पड़ेगी ज्यादा जगह की जरूरत किताबें
    दुनिया की पांच सबसे यूनिक लाइब्रेरी, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप किताबें

    अजब-गजब खबरें

    राजस्थान के पुष्कर मेले में आया 7 करोड़ रुपये का घोड़ा, जानें खास बातें राजस्थान
    अमेरिका: 13 वर्षीय लड़की ने पानी के अंदर 38 मैजिक ट्रिक्स करके बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    इंग्लैंड: 45 साल बाद लाइब्रेरी को लौटाई किताब, फिर भी नहीं लगा जुर्माना; सभी हैरान इंग्लैंड
    चीन: चोरी करने घर में घुसे चोर को आ गई नींद, मालिक ने बुला ली पुलिस चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025