NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अंडाशय निकलने के बाद भी अमेरिकी महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, जानिए कैसे
    अजब-गजब

    अंडाशय निकलने के बाद भी अमेरिकी महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, जानिए कैसे

    अंडाशय निकलने के बाद भी अमेरिकी महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, जानिए कैसे
    लेखन गौसिया
    Mar 23, 2023, 02:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अंडाशय निकलने के बाद भी अमेरिकी महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, जानिए कैसे
    अंडाशय निकलने के बाद भी शैली बतिस्ता ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

    अंडाशय महिला प्रजनन प्रणाली का एक अहम हिस्सा है, जो गर्भाशय के दोनों तरफ स्थित होते हैं। ये अंडा और महिला हॉर्मोन का उत्पादन करते हैं, जो मासिक धर्म और गर्भावस्था के विकास को नियंत्रित करते हैं। यदि इन्हें निकाल दिया जाए तो महिला सामान्य रूप से प्रजनन नहीं कर सकती है। कुछ ऐसा ही अमेरिका निवासी एक महिला के साथ हुआ।हालांकि, अंडाशय निकलने के बाद भी महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। आइए पूरी खबर जानें।

    ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर के कारण निकालना पड़ा था अंडाशय

    शिकागो की रहने वाली शैली बतिस्ता को मई, 2020 में पता चला कि वह ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। इसके साथ ही शैली को अंडाशयी कैंसर होने का जोखिम भी अधिक था। शैली हमेशा से एक बड़ा परिवार चाहती थीं इसलिए इलाज के लिए वह पति रॉबर्ट के साथ प्रजनन विशेषज्ञ डॉ कारा गोल्डमैन के पास गईं। डॉक्टर ने शैली को कीमोथेरेपी से पहले प्रजनन उपचार शुरू करने की सलाह दी।

    शैली ने कीमोथेरेपी के कराए 12 राउंड

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीमोथेरेपी का उपयोग युवा रोगियों में ट्रिपल-निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर के लिए किया जाता है। हालांकि, यह अंडाशय के लिए बहुत खतरनाक होती है। इसी कारण डॉक्टर ने पहले शैली की प्रजनन संरक्षण प्रक्रिया शुरू की। शैली ने डॉक्टर की बताई हुई दवाइयां शुरू की, जिसके 2 हफ्ते बाद उसके 8 जमे हुए भ्रूण थे। इसके बाद शैली ने कीमोथेरेपी के 12 राउंड और 1 डबल मास्टेक्टॉमी कराए, फिर उसके अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब को हटा दिया गया।

    तीसरे प्रयास में सफल हुआ भ्रूण स्थानांतरण 

    डॉ गोल्डमैन ने बताया कि अंडाशय और गर्भाशय एक-दूसरे से बहुत स्वतंत्र रूप से काम करते हैं। शैली के मामले में उसके पास हॉर्मोन पैदा करने वाले अंडाशय नहीं थे, लेकिन डॉक्टर गोल्डमैन शैली के गर्भावस्था के लिए आवश्यक हॉर्मोन प्रदान करने में सक्षम थीं। इसके बाद तीसरे प्रयास में शैली का स्थानांतरण सफलतापूर्वक हो गया। बता दें कि शैली ने भ्रूण स्थानांतरण के जरिये गर्भवती होने की कोशिश करने से पहले करीब 1 साल तक इंतजार किया।

    कैंसर से ठीक होने के 2 साल बाद शैली ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले अल्ट्रासाउंड स्कैन के दौरान, शैली और रॉबर्ट को पता चला कि उनके जुड़वां बच्चे हैं। हालांकि, डॉक्टर ने केवल 1 भ्रूण को प्रत्यारोपित किया था इसलिए गर्भाशय में भ्रूण के समान जुड़वां बच्चों में विभाजित होने की संभावना केवल 1 प्रतिशत थी। इसके बावजूद शैली ने 9 दिसंबर, 2022 को नीना और मार्गोट नामक जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। दंपति को ये खुशी शैली के कैंसर मुक्त घोषित किए जाने के ठीक 2 साल बाद मिली।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अमेरिका
    शिकागो
    कैंसर
    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका

    जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात के बाद यूक्रेन युद्ध को लेकर क्यों चिंतित है अमेरिका? व्लादिमीर पुतिन
    विश्व बैंक प्रमुख के लिए अमेरिकी उम्मीदवार अजय बंगा भारत में, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात विश्व बैंक
    अमेरिका: 92 साल की उम्र में पांचवीं शादी करेंगे मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक, कौन है दुल्हन? रूपर्ट मर्डोक
    भाजपा है दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी- वॉल स्ट्रीट जर्नल भाजपा समाचार

    शिकागो

    अमेरिका: शिकागो में स्वतंत्रता दिवस की परेड पर अंधाधुंध फायरिंग; छह की मौत, 24 घायल अमेरिका
    कोरोना वायरस के डर से तीन महीने तक एयरपोर्ट पर छिपा रहा भारतीय-अमेरिकी, गिरफ्तार भारत की खबरें
    कौन हैं वैश्विक आर्थिक विकास में गिरावट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने वाली गीता गोपीनाथ? कोलकाता
    गर्भवती लड़की की हत्या कर गर्भ से निकाला बच्चा, फेसबुक की वजह से पकड़े गए आरोपी हत्या

    कैंसर

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सटीक पता चलेगा ब्रेस्ट कैंसर, खत्म हो जाएगी चूक की आशंका  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राष्ट्रपति जो बाइडन की त्वचा से हटाई गईं कैंसर कोशिकाएं- व्हाइट हाउस अमेरिका
    ब्रिटेन: कैंसर से पीड़ित कुतिया की अंतिम यात्रा में शामिल हुए 30 अन्य कुत्ते, जानें मामला ब्रिटेन
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अत्याधुनिक तकनीक से कैंसर रोगियों का सटीक इलाज उत्तर प्रदेश

    अजब-गजब खबरें

    लंदन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- शराब पीएं और पार्टी करें लंदन
    इस दुल्हन ने अपनी शादी में मेहमानों को सिर्फ पानी पिलाने की बनाई योजना, जानिए कारण सोशल मीडिया
    इंग्लैंड: 102 साल तक रहने के बाद यह बुजुर्ग महिला बेच रही अपना घर, जानिए कारण इंग्लैंड
    किम कार्दशियन जैसी जीवनशैली जीने के लिए इस महिला ने खर्च किए 11 करोड़ रुपये लंदन

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023