NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्भवती महिलाएं न करें इन चीजों का सेवन, पहुंचा सकती हैं नुकसान
    अगली खबर
    गर्भवती महिलाएं न करें इन चीजों का सेवन, पहुंचा सकती हैं नुकसान
    गर्भावस्था के दौरान इन चीजों के सेवन से बचें

    गर्भवती महिलाएं न करें इन चीजों का सेवन, पहुंचा सकती हैं नुकसान

    लेखन अंजली
    Dec 20, 2022
    12:05 pm

    क्या है खबर?

    गर्भावस्था के दौरान खान-पान पर अतिरिक्त ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसका सीधा असर मां समेत शिशु की सेहत पर पड़ता है।

    स्वस्थ भ्रूण के विकास के लिए गर्भवती महिला को विटामिन्स और स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, वहीं शिशु के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

    आइए आज ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जिनसे गर्भवती महिलाओं को दूर रहना चाहिए।

    #1

    अपाश्चुरीकृत दूध और फलों का रस

    अपाश्चुरीकृत दूध और फलों के जूस का सेवन गर्भवती महिला के लिए सही नहीं माना जाता है।

    ये चीजें लिस्टिरिया, कैंपिलोबैक्टर, साल्मोनेला और ट्यूबरक्लोसिस जैसे हानिकारक बैक्टीरिया से युक्त होती हैं, जो गर्भावस्था के दौरान कई तरह की समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं।

    इसी तरह गर्भवती महिला को अपाश्चुरीकृत दूध से बने चीज़ का सेवन करने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे भी गर्भवती महिला समेत होने वाले शिशु को खतरा हो सकता है।

    #2

    कैफीन

    चाय और कॉफी जैसे पेय पदार्थ कैफीन युक्त होते हैं, इसलिए गर्भवती महिला को कम मात्रा में इनका सेवन करना चाहिए।

    अमेरिकन कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के लिए रोजाना 200 मिलीग्राम से कम कैफीन का सेवन करना सही है।

    दरअसल, कैफीन भ्रूण में खून की आपूर्ति को कम कर सकता है, जो इसके विकास को रोक कर सकता है।

    #3

    कच्चा या आधा पका पपीता

    पका पपीता कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन सुरक्षित होता है।

    हालांकि, इस अवधि के दौरान कच्चा या आधा पका पपीता हानिकारक हो सकता है क्योंकि यह गर्भपात का कारण बन सकता है।

    कच्चे या आधे पके पपीते में लेटेक्स और पपैन जैसे हानिकारक पदार्थ मौजूद होते हैं, जो गर्भाशय में संकुचन पैदा करने समेत भ्रूण के विकास को रोक सकते हैं।

    #4

    अंगूर और अनानास

    अंगूर और अनानास बहुत गुणकारी फल होते हैं, लेकिन गर्भावस्था के दौरान विशेषज्ञ इनका सेवन सुरक्षित नहीं मानते हैं।

    दरअसल, अंगूर की तासीर गर्म होती है और इसके ज्यादा सेवन से जल्दी लेबर पेन या गर्भपात का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

    इसी तरह अनानास भी गर्भवती महिलाओं को नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन गर्भवती महिला के स्वास्थ्य समेत शिशु के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

    इन फलों के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना अच्छा है।

    #5

    डिब्बाबंद चीजें और शराब

    गर्भावस्था के दौरान डिब्बाबंद चीजों और शराब का सेवन भी असुरक्षित है।

    दरअसल, डिब्बाबंद चीजों में कई तरह के केमिकल्स तत्व मिलाए जाते हैं, इसलिए इनका सेवन गर्भवती महिला और होने वाले शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    इसी तरह शराब से भी गर्भवती महिला को दूरी बना लेनी चाहिए। इससे शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्भवती महिलाओं के टिप्स
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: रिटेन किए गए इन खिलाड़ियों ने इस सीजन में किया निराश IPL 2025
    क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त से की सगाई, सामने आईं तस्वीरें  कुलदीप यादव
    हुंडई वरना का नया SX+ वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत  हुंडई मोटर कंपनी
    RCB की विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़; 7 की मौत, करीब 20 घायल बेंगलुरु

    गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    किडनी स्टोन समझकर इलाज के लिए अस्पताल गई महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म अजब-गजब खबरें
    गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, वीडियो देखकर करें अभ्यास योग
    महाराष्ट्र: 20वीं बार गर्भवती हुई महिला ने गन्ने के खेत में 17वें बच्चे को दिया जन्म मुंबई
    प्रेग्नेंसी के दाैरान इन चीजों को खाने से बचें, हो सकते हैं गंभीर परिणाम लाइफस्टाइल

    खान-पान

    बेसन के इस्तेमाल से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए इनकी आसान रेसिपी रेसिपी
    सुबह के समय खाली पेट इन 5 पेय का करें सेवन, मिलेंगे कई फायदे वजन घटाना
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 भूटानी व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    जन्मदिन विशेष: शिखर धवन फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान शिखर धवन

    लाइफस्टाइल

    गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मीठे व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    शिशु बोटुलिज्म क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और बचने के उपाय बच्चों की देखभाल
    रतालू के सेवन से होने वाले 5 प्रमुख फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य टिप्स
    अनचाहे बालों को हटाने वाली वैक्स को घर पर बनाना है आसान, जानिए पांच तरीके घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025