NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / UK: डॉक्टर से खो गई थी हीरे की अंगूठी, 160 किलोमीटर सफर तय कर वापस मिली
    अगली खबर
    UK: डॉक्टर से खो गई थी हीरे की अंगूठी, 160 किलोमीटर सफर तय कर वापस मिली
    160 किलोमीटर दूर से मालकिन के पास लौटी खोई हुई अंगूठी

    UK: डॉक्टर से खो गई थी हीरे की अंगूठी, 160 किलोमीटर सफर तय कर वापस मिली

    लेखन सयाली
    Feb 11, 2024
    01:34 pm

    क्या है खबर?

    आजकल के जमाने में कोई भी खोई हुई चीज भी वापस मिलना लगभग नामुमकिन है, फिर चाहे वो पैसे हों, जेवरात या कोई आम चीज।

    हालांकि, यूनाइटेड किंगडम (UK) से जो खबर आई है, वो किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां एक डॉक्टर को अपनी खोई हुई हीरे की अंगूठी वापस मिल गई।

    अंगूठी 160 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अपनी मालकिन के पास वापस लौटी है।

    आइए पूरी बात विस्तारपूर्वक जानते हैं।

    पृष्टभूमि 

    दिसंबर में खोई थी डॉक्टर की अंगूठी

    ब्रिटेन में वेस्ट सफोल्क NHS फाउंडेशन ट्रस्ट में सलाहकार निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ राधिका रामासामी की हीरे की अंगूठी दिसंबर महीने में खोई थी।

    दरअसल, दिसंबर में वे एक एनेस्थेटिक प्रक्रिया कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी यूनिफार्म की जेब में अपनी अंगूठी को रख दिया था।

    हालांकि, उन्हें अगले दिन इस बात का अहसास हुआ कि उनकी अंगूठी उनके हाथों में नहीं है। तलाशने पर भी जब वह नहीं मिली तो उन्हें मालूम चला कि अंगूठी खो गई है।

    कारण

    इस कारण अंगूठी को भूल घईं रामासामी

    रामासामी ने ट्रस्ट को बताया, "मैं काम के बाद अंगूठी को वापस पहनने वाली थी, लेकिन एक और प्रक्रिया करनी पड़ी और मैं इसके बारे में भूल गई।"

    उन्होंने अपनी सहायक टीम को इस बात की जानकारी सोमवार को दी। उन्होंने कहा, "मैंने ये सोचा लिया था कि मुझे अब मेरी अंगूठी कभी वापस नहीं मिलेगी।"

    रामासामी का मानना था कि वॉशिंग मशीन में अंगूठी टूट गई होगी।

    घटनाक्रम

    रजिस्ट्रार को मिली अंगूठी

    खोने के 5 दिन बाद 19 दिसंबर, 2023 को एनेस्थेटिक्स रजिस्ट्रार सूरज शाह को ये अंगूठी मिली। वे यूनिफार्म पहन रहे थे, तभी इसे अंगूठी गिर गई।

    सूरज ने बताया, "यूनिफार्म पहनते ही कुछ जमीन पर गिरा। मेरे एक सहकर्मी ने अंगूठी को देखा और मुझे तुरंत इसके बारे में बताया।"

    रामासामी के भाग्य से अंगूठी वॉशिंग मशीन में टूटी नहीं थी। वह यूनिफार्म की जेब में सुरक्षित रखी हुई थी।

    लॉन्ड्री सेवा

    लॉन्ड्री सेवा से चला मालकिन का पता 

    सूरज लंदन के रॉयल फ्री अस्पताल में काम करते हैं। पहले तो उन्होंने सोचा कि शायद यह अंगूठी अस्पताल की किसी नर्स की है।

    उन्होंने कहा, "मैंने सभी नर्सों और डॉक्टरों से बात की, लेकिन कुछ मालूम नहीं चला। अंत में मैंने अस्पताल की सुविधा टीम से संपर्क किया।"

    सुविधा टीम ने यूनिफॉर्म धोने वाली लॉन्ड्री सेवा से बात की और तब पता चला कि रामासामी नामक एक डॉक्टर ने अंगूठी गुम होने की सूचना दी थी।

    बयान

    अंगूठी लौटाकर खुश हैं सूरज

    रॉयल फ्री अस्पताल वेस्ट सफोल्क NHS फाउंडेशन ट्रस्ट से लगभग 160 किलोमीटर मील दूर है। सूचना मिलते ही रामासामी की अंगूठी को उन्हें लौटाया गया।

    सूरज ने कहा कि उन्हें लगा कि जैसे उनकी पत्नी अंगूठी खोने से परेशान हो सकती है, उसी तरह रामासामी भी परेशान होंगी, इसलिए उन्हें खुशी है कि वह इस अंगूठी को लौटाने में सफल रहे।

    यह अंगूठी रामासामी के पति ने उन्हें तोहफे में दी थी, जिस वजह से वह बेहद खास है।

    आभार 

    अंगूठी वापस मिलने पर रामासामी ने जताई खुशी 

    अंगूठी वापस मिलने पर रामासामी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मैं इसे वापस पाकर बहुत खुश हूं। इससे पता चलता है कि लोग कितने ईमानदार हैं और मैं इसमें शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।"

    उन्होंने कहा कि यह एक अविश्वसनीय टीम प्रयास रहा है और वह इस बात की बहुत सराहना करती हैं कि इतने सारे लोगों ने उन्हें ढूंढने और अंगूठी लौटाने के लिए प्रयास किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    अजब-गजब खबरें
    ब्रिटेन
    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: CSK बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    साइबर ठगों को मात देगी आपकी सतर्कता, बड़े काम का है यह नंबर  साइबर अपराध
    सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंकाई नागरिक की शरण याचिका खारिज की, कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं सुप्रीम कोर्ट
    नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये 5 बेहतरीन फिल्में, जरूर देखें नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    लंदन

    भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनों की जांच के लिए लंदन जाएगी NIA- रिपोर्ट खालिस्तान
    गायक फ्रेडी मर्करी की चमड़े से बनी काली हॉटपैंट 18.37 लाख रुपये में नीलाम अजब-गजब खबरें
    ब्रिटेन: पूर्व मंत्री प्रीति पटेल को धमकी भरा पत्र भेजने पर 5 महीने की सजा ब्रिटेन
    #NewsBytesExplainer: किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में कौन-सी रस्में होंगी, कितना भव्य और खास होगा समारोह? ब्रिटेन

    अजब-गजब खबरें

    ब्राजील: सिर के अंदर गोली के साथ 4 दिन तक पार्टी करता रहा व्यक्ति ब्राजील
    मेक्सिको: अकेलेपन के शिकार जिराफ ने की 40 घंटे की 'रोड ट्रिप', जानें कारण मेक्सिको
    पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन की गेम स्कोर शीट होगी नीलाम, लाखों में बिकने की उम्मीद अमेरिका
    आकाश में आग की लपटों से घिरी उड़न तश्तरी देखकर हैरान हुए लोग, वीडियो वायरल  अमेरिका

    ब्रिटेन

    ब्रिटेन ने रूस के वागनर समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया, प्रतिबंध लगाया रूस समाचार
    भारत के साथ विवाद पर कनाडा चाहता था अपने करीबी सहयोगियों का साथ, हाथ लगी निराशा कनाडा
    #NewsBytesExplainer: 'फाइव आइज' संगठन क्या है और भारत-कनाडा विवाद के बीच क्यों हो रही चर्चा?  खालिस्तान
    स्कॉटलैंड: खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका, भारत ने जताई आपत्ति स्कॉटलैंड

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    इंग्लैंड: 3 लोगों के DNA से तैयार बच्चे का हुआ जन्म, देश का पहला मामला इंग्लैंड
    चेहरे पर अत्याधिक टैटू के कारण ट्रोलर्स ने की महिला की शिकायत, टिक-टॉक पर हुई प्रतिबंधित टिक-टॉक
    यूनाइटेड किंगडम: इस महिला को जेनेटिक म्यूटेशन के कारण नहीं होता दर्द, वैज्ञानिक कर रहे शोध अजब-गजब खबरें
    CBI ने विमान खरीद मामले में भ्रष्टाचार के लिए रोल्स रॉयस के खिलाफ दर्ज किया केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025