LOADING...
UK: दुर्लभ बीमारी की चपेट में आई गर्भवती महिला, अधिक उल्टियां होने के बाद टूटे दांत 
गर्भवती महिला को हुई दुर्लभ बीमारी

UK: दुर्लभ बीमारी की चपेट में आई गर्भवती महिला, अधिक उल्टियां होने के बाद टूटे दांत 

लेखन अंजली
Jun 29, 2023
06:09 pm

क्या है खबर?

गर्भावस्था के दौरान मतली और उल्टी होना एक सामान्य बात है। इसके मॉर्निंग सिकनेस के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, यूनाइटेड किंगडम (UK) में एक महिला को गर्भावस्था में गंभीर उल्टी होने के बाद अपने सभी दांत निकलवाने पड़े। इसका कारण है कि महिला को मॉर्निंग सिकनेस से जुड़ी गंभीर बीमारी है और वर्तमान में वह इस बीमारी के आखिरी स्टेज पर हैं। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मामला

उल्टी की एसिडिटी से खराब हो गए थे सारे दांत 

यह मामला 26 वर्षीय लुईस कूपर का है, जो फ्रांस में नैनी का काम करती हैं। हालांकि, गर्भावस्था के एक सप्ताह के भीतर वह इतनी बीमार हो गईं कि उन्हें वापस UK जाना पड़ा। उसके बाद उन्हें हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम (HG) का पता चला, जो मॉर्निंग सिकनेस का एक दुर्लभ रूप है। इससे उन्हें इतनी उल्टी हुई कि उसकी एसिडिटी से उनके सारे दांत खराब हो गए थे। अध्ययनों के मुताबिक, यह बीमारी लगभग 1 प्रतिशत महिलाओं को प्रभावित करती है।

बयान

लोग समझते थे कीमो के दुष्प्रभाव- लुईस

मीडिया से बातचीत करते हुए लुईस ने इस बीमारी के बारे में कहा, "यह बहुत दर्दनाक स्थिति है और मैं चाहूंगी कि यह मेरे सबसे बड़े दुश्मन को भी ना हो। बहुत से लोग इसकी तुलना कीमो (कैंसर के लिए इलाज में की जाने वाली थेरेपी) के दुष्प्रभावों से करते हैं क्योंकि इससे ऐसा लगता है जैसे आप मर रहे हैं। यह भावनात्मक और शारीरिक रूप से तनाव देने वाली स्थिति है।"

Advertisement

बयान

अपनी डाइट में किया काफी बदलाव- लुईस

उन्होंने आगे कहा कि अब वह बिना दांतों के जीना सीख रही हैं। लुईस ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि अब इस बीमारी के कारण उन्हें अपनी डाइट में काफी बदलाव करना पड़ा है। उन्होंने खुलासा किया, ''मेरी डाइट में कुछ भी मांसाहारी खाद्य पदार्थ नहीं है और मैं मुख्य रूप से सब्जियां खाना पसंद करती हूं।'' उनका यह भी कहना है कि चाहें जो भी हो अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर होती जा रही है।

Advertisement

अन्य मामला

सनस्क्रीन न लगाना भूली महिला तो हो गया सन पॉइजनिंग

कुछ दिन पहले एक ऐसा मामला सामने आया था कि अमेरिका की एक महिला समुद्र तट पर छुट्टियां बिताने गई थी, लेकिन यहां धूप सेंकते हुए वह सो गई और सूरज के अधिक संपर्क में रहने से उसे सन पॉइजनिंग हो गया। इसके कारण उसका पूरा चेहरा काफी सूज गया था। बता दें कि सन पॉइजनिंग एक गंभीर सनबर्न की स्थिति है, जिसमें सूरज की UV किरणों की वजह से त्वचा पर सूजन और जलन उत्पन्न होने लगती है।

Advertisement