LOADING...
इटली: व्यक्ति ने हाथों पर चलते हुए 3 विमान खींचे, बनाया विश्व रिकॉर्ड
व्यक्ति ने तीन विमानों को एकसाथ खींचकर बनाया रिकॉर्ड (तस्वीर: guinnessworldrecords)

इटली: व्यक्ति ने हाथों पर चलते हुए 3 विमान खींचे, बनाया विश्व रिकॉर्ड

लेखन अंजली
Jul 31, 2024
12:03 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने अलग-अलग तरह की चीजें करके अपना नाम गिनीज विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया है। इसी तरह इटली के माटेओ पावोन नामक एक व्यक्ति ने हाथों के बल चलकर 3 विमानों को खींचा और विश्व रिकॉर्ड बना दिया। माटेओ खुद को 'द हैंडस्टैंड व्हीकल' कहते हैं और उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए अपने प्रशिक्षण को एक अलग ही स्तर पर ले गए। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिकॉर्ड

रिकॉर्ड बनाने के लिए माटेओ ने की काफी मेहनत

साल 2018 से माटेओ अपने शरीर को फिट रखने और रिकॉर्ड प्रयासों के बीच प्रशिक्षण के लिए क्रॉसफिट (तेजी से की जाने वाली कसरत) की। इसके अतिरिक्त उन्होंने सप्ताह में 3 से 6 बार कसरत भी की, जिसमें कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग शामिल था। साथ ही उन्होंने अपने खान-पान पर अतिरिक्त ध्यान दिया और एक पोषण विशेषज्ञ की सलाह अनुसार अपनी डाइट में चीजों को शामिल किया। वहीं चोटो के इलाज के लिए उन्होंने फिजियोथेरेपी को अपनाया।

परेशानियां

रिकॉर्ड के प्रयास के दौरान माटेओ को आईं काफी परेशानियां 

यह रिकॉर्ड बनाने के लिए माटेओ ने ऐसे विमानों का चयन किया, जिनका वजन 5,669.90 किलोग्राम था। प्रयास को सफल बनाने के लिए माटेओ के लिए विमानों को लगभग 5 मीटर (16.40 फीट) तक खींचना जरूरी था और ऐसा उन्होंने कर भी दिखाया। हालांकि, इस प्रयास के दौरान उन्हें काफी चोटों आई क्योंकि गर्मी के कारण जमीन काफी गर्म हो गई थी और दस्ताने पहनने के बावजूद भी माटेओ के हाथों पर छाले पड़ गए

Advertisement

बयान

रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हैं माटेओ

रिकॉर्ड बनाने के बाद माटेओ ने कहा, "कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अपने परिवार के समर्थन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। बस अपने आप पर यकीन रखो। परिश्रम का फल जरूर मिलता है।" माटेओ को इस रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र मिल चुका है और उन्होंने यह रिकॉर्ड अपनी बेटी को समर्पित किया। माटेओ ने यह भी कहा कि यकीनन इस रिकॉर्ड को बनाने में कई दिक्कते आई, लेकिन अब वह बहुत खुश हैं।

Advertisement

अन्य रिकॉर्ड

व्यक्ति ने अपने दांतों से 6 कारें खींचकर बनाया विश्व रिकॉर्ड 

पिछले साल यूक्रेन के 34 वर्षीय दिमित्रो ह्रुंस्की ने सफलतापूर्वक 6 कारों को एक साथ अपने दांतों से खींचकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया। इसके साथ ही उन्होंने दांतों से सबसे तेज 30 मीटर तक कार खींचने का रिकॉर्ड भी बनाया है। दिमित्रो से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ट्रॉय कॉनली मैग्नसन के नाम था, जिन्होंने साल 2021 में अपने दांतों से 5 कारों को खींचा था, जबकि दूसरा रिकॉर्ड सीरिया के सालेह यजान के नाम था।

Advertisement