Loading...
ये है दुनिया का सबसे उम्रदराज लाल पांडा, गिनीज बुक ने नाम हुआ शामिल
दुनिया का सबसे उम्रदराज लाल पांडा 'फुता' (तस्वीर: चिबा जूलॉजिकल पार्क)

ये है दुनिया का सबसे उम्रदराज लाल पांडा, गिनीज बुक ने नाम हुआ शामिल

लेखन अंजली
Nov 18, 2026
11:43 am

क्या है खबर?

लाल पांडा एक आकर्षक स्तनधारी जीव है, जो मुख्य रूप से पूर्वी हिमालय और दक्षिण-पश्चिम चीन के पहाड़ी जंगलों में पाया जाता है। ये खूबसूरत जीव औसतन 8 से 15 साल तक ही जीते हैं, लेकिन जापान के चिबा जूलॉजिकल पार्क में रहने वाले 'फुता' नामक लाल पांडा की उम्र 23 साल हो चुकी है और इस कारण उसका नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो चुका है। अब फुता दुनिया का सबसे उम्रदराज लाल पांडा बन चुका है।

जन्म

साल 2003 में जन्मा था फुता

फुता का जन्म 5 जुलाई, 2003 को शिजुओका म्युनिसिपल निहोंडैरा चिड़ियाघर में हुआ था।

साल 2004 में फुता को चिबा जूलॉजिकल पार्क लाया गया था। यहां आने के लगभग एक साल बाद फुता ने सीधे खड़े होकर सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था और उसके इस अंदाज ने पूरे जापान में तहलका मचा दिया था।

उसके खड़े होने का यह अनोखा अंदाज इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे एक ड्रिंक के विज्ञापन में भी दिखाया गया।

रिकॉर्ड

फुता से पहले टेलर के नाम था यह रिकॉर्ड

अब फुता में सीधे खड़े होने की ताकत नहीं बची है, लेकिन उम्र के मामले में वह सबसे आगे है।

समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करने के बावजूद फुता अभी भी मजबूती से डटा हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फुता से पहले दुनिया के सबसे उम्रदराज लाल पांडा का रिकॉर्ड जू मोंटाना के टेलर नामक लाल पांडा के नाम था, जो 21 साल 265 दिन तक जीवित रहा था।

ADVERTISEMENT

अन्य उम्रदराज जानवर

दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुआ है 'जोनाथन'

जोनाथन दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुआ है, जिसका जन्म लगभग 1832 में हुआ था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, वह पृथ्वी पर सबसे पुराना जीवित स्थलीय जानवर है। वह सेशेल्स का विशाल कछुआ (एल्डाब्राचेलिस गिगांटेआ) है, जो ब्रिटेन के अटलांटिक द्वीप सेंट हेलेना पर रहता है।

वह पहली बार साल 1882 में सेशेल्स से उपहार स्वरूप सेंट हेलेना पहुंचा था और तब से प्लांटेशन हाउस स्थित गवर्नर आवास परिसर में रहता है।

ADVERTISEMENT

अन्य जानवर का रिकॉर्ड

जानिए कौन है दुनिया का सबसे उम्रदराज गोरिल्ला

पिछले साल जर्मनी में दुनिया के सबसे बुजुर्ग गोरिल्ला का जन्मदिन मनाया गया था।

इस गोरिल्ला का नाम फातौ है, जो कि जर्मनी की राजधानी बर्लिन के चिड़ियाघर में रहता है। उसे 1959 में बर्लिन चिड़ियाघर लाया गया था और वह तभी से यहां का निवासी है।

फातौ पश्चिमी तराई गोरिल्ला नामक प्रजाति से है, जिसकी औस आयु 40 से 50 साल होती है। हालांकि, वह 69 की उम्र में भी स्वस्थ है।

ADVERTISEMENT