NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / फ्रांस: व्यक्ति ने 4 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    फ्रांस: व्यक्ति ने 4 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
    बर्फ में 4 घंटे रहकर व्यक्ति ने बनाया विश्व रिकॉर्ड (तस्वीर: गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स)

    फ्रांस: व्यक्ति ने 4 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन अंजली
    Apr 25, 2025
    04:15 pm

    क्या है खबर?

    कुछ मिनट के लिए बर्फ को त्वचा से सटाकर रखना ही मुश्किल हो जाता है, लेकिन फ्रांस के आंद्रे बेलिबी एलौमो नामक एक व्यक्ति ने लगभग 4 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

    आंद्रे ने पुरुष की श्रेणी में सबसे लंबे समय तक बर्फ के संपर्क में अपने पूरे शरीर को रखकर गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब अपने नाम कर लिया।

    आइए इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    अपनी बेटी के लिए आंद्रे ने बनाया यह रिकॉर्ड

    आंद्रे ने एक प्रसिद्ध एथलीट हैं, जिन्होंने ऑप्टिज्म बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस चुनौती को लेने का फैसला किया।

    दरअसल, आंद्रे की बेटी किरा भी इस बीमारी से जूझ रही है। बता दें ऑप्टिज्म एक मानसिक स्थिति है, जिससे ग्रस्त व्यक्ति का सामाजिक व्यवहार और संपर्क प्रभावित होता है।

    आंद्रे का कहना है, "मैं अपनी बेटी के लिए रिकॉर्ड बनाना चाहता था क्योंकि इससे साबित होता कि आप जो चाहते हैं, वो हो सकता है।"

    प्रयास

    आंद्रे ने तूफान को भी दी मात

    रिकॉर्ड बनाने के दौरान आंद्रे को लंबे समय तक बर्फीले डिब्बे में रहने के अलावा और भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

    4 घंटे के अपने प्रयास में महज 25 मिनट ही बीते थे कि एक तूफान आ गया और उनका बर्फ से भरा डिब्बा बाहर खुले मैदान में था, जिसके कारण उनका प्रयास बंद होने की संभावना बढ़ गई थी।

    हालांकि, आंद्रे इस माहौल में भी शांत रहे और अपना प्रयास जारी रखा।

    उपलब्धियां

    इससे पहले भी कई उपलब्धि हासिल कर चुके हैं आंद्रे

    यह पहली बार नहीं है, जब आंद्रे मे किसी बड़े उद्देश्य के लिए कोई चुनौती खुद को दी है।

    साल 2018 में आंद्रे ने नॉरमैंडी, फ्रांस से रबात और मोरक्को तक दौड़ लगाई।

    यही नहीं, साल 2020 में उन्होंने शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) के लिए पूरे अमेरिका में 4,500 किलोमीटर दौड़ लगाई थी।

    हालिया रिकॉर्ड की बात करें तो आंद्रे यह खिताब पाकर काफी खुश हैं।

    अन्य रिकॉर्ड

    महिला ने 3 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    पिछले साल पोलैंड की कटारजीना नामक महिला ने 3 घंटे 6 मिनट 45 सेकंड तक बर्फ में रहकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था।

    कटारजीना पेशे से एक डिजाइनर हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि महिलाओं के पास बहुत ताकत होती है और मैं भी यह पूरी दुनिया को दिखाना चाहती थी कि अगर हम कुछ चाहती हैं तो उसे पूरा करके भी दिखाती हैं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फ्रांस
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद बोला- अगर बहन दोषी है तो उसे फांसी मिलनी चाहिए मेघालय
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने से पहले IPL खिताब जीतने वाले कप्तान IPL रिकॉर्ड्स
    सोनम रघुवंशी ने मेघालय SIT के सामने जुर्म कबूला, सबूतों के सामने टिक नहीं सकीं मेघालय
    कौन है बाबा सिद्दीकी की हत्या का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर, जिसे कनाडा में गिरफ्तार किया गया? मुंबई पुलिस

    फ्रांस

    फ्रांस: 68 फुट लंबे पेड़ को मिला दुनिया के सबसे ऊंचे बांज के पेड़ का खिताब अजब-गजब खबरें
    फ्रांस: वामपंथी गठबंधन की जीत की संभावना पर दंगे भड़के, सड़कों पर उतरे लोग दुनिया
    फ्रांस के पूर्व सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट की 2 पुश्तैनी पिस्तौल 15 करोड़ रुपये में हुईं नीलाम अजब-गजब खबरें
    शाहरुख खान के नाम पर जारी हुआ सोने का सिक्का? जानिए इस खबर की सच्चाई शाहरुख खान

    गिनीज बुक

    नीदरलैंड: 180 फीट लंबी बाइक को मिला 'दुनिया की सबसे लंबी बाइक' का खिताब नीदरलैंड
    इस व्यक्ति ने लगातार 3 दिन तक खेला वीडियो गेम, बनाया विश्व रिकॉर्ड नाइजीरिया
    शाहरुख खान से कैटरीना कैफ तक, बॉलीवुड के ये सितारे बना चुके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शाहरुख खान
    एक इंसानी बच्चे जितना बुद्धिमान है यह तोता, बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    ऐपल का पहला कंप्यूटर होने वाला है नीलाम, अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से भी अधिक ऐपल
    जापान में मौजूद है दुनिया का सबसे छोटा पार्क, आकार एक मीटर से भी कम जापान
    मार्क जुकरबर्ग की फेसबुक के लोगो वाली हुडी हुई नीलाम, 13 लाख से अधिक लगी कीमत  मार्क जुकरबर्ग
    व्यक्ति ने खोज निकाला 10 करोड़ साल पुराने प्राचीन डायनासोर का पदचिह्न, अहम है खोज इंग्लैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025