LOADING...
अमेरिका: जन्म के 2 दिन बाद बच्ची को मिली करोड़ो की हवेली और ट्रस्ट फंड
जन्म के 2 दिन बाद करोड़पति बनी बच्ची

अमेरिका: जन्म के 2 दिन बाद बच्ची को मिली करोड़ो की हवेली और ट्रस्ट फंड

लेखन अंजली
Jun 28, 2023
07:52 pm

क्या है खबर?

कुछ लोग करोड़पति बनने या इसके करीब पहुंचने में पूरा जीवन बिता देते हैं और कुछ ऐसी किस्मत लेकर पैदा होते हैं कि कुछ ही दिनों में करोड़पति बन जाते हैं। इस बात बेहतरीन उदाहरण अमेरिका में जन्मी बच्ची है, जो 2 दिन पहले ही हुई है और उसके करोड़पति दादा ने 1 मिलियन पाउंड (लगभग10 करोड़ रुपये) की संपत्ति और 5 मिलियन पाउंड (लगभग 52 करोड़ रुपये) का ट्रस्ट फंड दिया है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

मामला

दादा ने नेक में अपनी पोती को दी करोड़ो की संपत्ति

करोड़पति बैरी ड्रिविट-बार्लो ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी 23 वर्षीय बेटी सैफ्रन ड्रिविट-बार्लो ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी बेटी और पोती की तस्वीर को साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'उनकी बेटी को आज एक बेटी हुई है और वह बहुत खुश हैं।' बैरी ने द सन को बताया, "मैंने अपनी पोती को नेक में करोड़ों की हवेली और ट्रस्ट फंड दिया है।"

बयान

अपने परिवार को करोड़ों के उपहार देते हैं बैरी

बैरी ने यह भी बताया कि उन्होंने इसी वीकेंड पर नई हवेली खरीदी थी, जिसका इंटीरियर अब वह अपनी पोती के लिए बदलवाएंगे। बता दें कि बैरी ने पहली बार अपने घर के किसी सदस्य को करोड़ों की चीज उपहार में नहीं दी है। इससे पहले वह हर साल अपने परिवार के लिए क्रिसमस पर 4 मिलियन पाउंड खर्च करते हैं। उन्होंने अपने नवजात बेटे रोमियो को पिछले साल 2.5 मिलियन पाउंड की बोट दी थी।

Advertisement

अन्य मामला

रातोंरात करोड़पति बनी 10 साल का बच्ची

यह पहली बार नहीं है, जब कोई बच्ची करोड़पति बनी हो। इससे पहले पिछले साल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रहने वाला बच्चा भीख मांगने पर मजबूर हो गया था क्योंकि कोविड के कारण उसके मां-बाप का देहांत हो गया। हालांकि, उसके दादा ने मरने से पहले अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा उसके नाम कर दिया। इसके बाद उसके पास गांव में पुश्तैनी मकान और 5 बीघा जमीन है, जो कि करोड़ो रुपये की है।

Advertisement

एलेक्स सोरोस

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने अपने बेटे को सौंपी विरासत

इसी साल अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने अपनी 25 अरब डॉलर यानी 2,06,000 अरब रुपये की विरासत अपने बेटे अलेक्जेंडर सोरोस (एलेक्स) को सौंप दी है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में 92 वर्षीय फाइनेंसर जॉर्ज ने अपने 37 वर्षीय बेटे एलेक्स को अपना बड़ा साम्राज्य सौंपने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों में से किसी को भी यह देना नहीं चाहते थे, लेकिन एलेक्स ने इसे अपनी काबिलियत के दम पर हासिल किया।

Advertisement