NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका के दंपति को झील में मिली तिजोरी, अंदर से निकले लाखों रुपये
    अगली खबर
    अमेरिका के दंपति को झील में मिली तिजोरी, अंदर से निकले लाखों रुपये
    न्यूयॉर्क के जोड़े को झील में मिला लाखों रुपये से भरा हुआ लॉकर

    अमेरिका के दंपति को झील में मिली तिजोरी, अंदर से निकले लाखों रुपये

    लेखन सयाली
    Jun 03, 2024
    03:04 pm

    क्या है खबर?

    मछली पकड़ते समय लोगों को अलग-अलग आकार और प्रजातियों की मछलियां मिलती हैं। हालांकि, अमेरिका के एक जोड़े को यह मजेदार गतिविधि करते समय कुछ ऐसा मिला जिसे पाकर वे चौक गए।

    दरअसल, न्यूयॉर्क के रहने वाले जोड़े को फिशिंग करते वक्त पैसों से भरी हुई एक तिजोरी मिली। बताया जा रहा है कि वे मैगनेट फिशिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रहे थे। इसमें धातु की चीजें खोजने के लिए चुंबक का इस्तेमाल किया जाता है।

    आइए पूरी खबर जानें।

    मामला

    तिजोरी में मिले 83 लाख रुपये से अधिक

    जेम्स केन और बार्बी एगोस्टिनी 31 मई को क्वींस के फ्लशिंग मीडोज कोरोना पार्क की झील में मैगनेट फिशिंग गए थे, जिसके लिए उन्होंने फिशिंग रॉड में एक चुंबक लगाकर पानी में डाला था।

    इसी दौरान उन्हें करीब एक लाख डॉलर (करीब 83.47 लाख रुपये) भरी हुई तिजोरी मिली थी। दंपति किसी तरह पैसों से भरी हुई तिजोरी को खोलने में कामयाब रहा, लेकिन पानी में रहने के कारण सभी नोट खराब हो चुके थे।

    मैगनेट फिशिंग

    जेम्स केन ने बताया मैगनेट फिशिंग करने का तरीका और कारण

    जेम्स केन ने बताया कि उन्होंने उपकरणों पर बहुत अधिक पैसा खर्च किए बिना चीजों की खोज करने के मकसद से कोविड-19 के दौरान चुंबक से ये काम शुरू किया था।

    मैगनेट फिशिंग में धातु की वस्तुओं को निकालने के लिए एक मजबूत चुंबक वाली रस्सी को पानी में डाला जाता है। हालांकि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इस बार एक तिजोरी मिल जाएगी।

    जोड़े ने कहा, "हमें कुछ देर तक यकीन ही नहीं हुआ।"

    पुलिस

    दंपति ने तिजोरी के बारे में किया पुलिस को इत्तिला

    पैसों से भरी तिजोरी मिलते ही दंपति ने तुरंत न्यूयॉर्क पुलिस विभाग से संपर्क करके उन्हें इस विषय में इत्तिला किया। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि इन पैसों से जुड़े हुए किसी अपराध की जानकारी सामने नहीं आई है।

    साथ ही वे तिजोरी के मालिक का पता लगाने में भी असफल रहे। इसके चलते केन और एगोस्टिनी को यह तिजोरी और उससे मिली रकम रखने की अनुमति दे दी गई।

    पिछली खोज 

    जोड़े को पहले भी मैगनेट फिशिंग के दौरान मिली हैं कई नायाब वस्तुएं

    यह पहली बार नहीं है, जब केन और एगोस्टिनी को मैगनेट फिशिंग के दौरान दिलचस्प और नायब चीजें मिली हों। उन्हें पहले यह गतिविधि करते समय पुरानी बंदूकें, द्वितीय विश्व युद्ध के हथगोले, एक मोटरसाइकिल और कई विदेशी सिक्के और गहने मिल चुके हैं।

    हालांकि, 83.47 लाख रुपये की यह हालिया खोज अब तक उनकी सबसे मूल्यवान खोज है। केन ने खुशी जताते हुए कहा कि खोजकर्ताओं के रखवालों के नियम ने उनके पक्ष में काम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें
    न्यूयॉर्क

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अपने ईमेल का इनबॉक्स फिल्टर लगाकर कैसे करें खाली?  जीमेल
    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा

    अमेरिका

    पन्नू हत्या साजिश: भारतीय अधिकारियों के शामिल होने की रिपोर्ट पर अमेरिका बोला- चिंताएं उठा रहे भारत सरकार
    अमेरिका: 'बीटल्स बैंड' के रॉकस्टार जार्ज हैरिसन का सितार लगभग 56 लाख में हुआ नीलाम  अजब-गजब खबरें
    इजरायल-हमास युद्ध: अमेरिका में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन, कोलंबिया ने इजरायल से तोड़े राजनयिक संबंध कोलंबिया
    जिंदा है गोल्डी बराड़, अमेरिकी पुलिस ने मौत की खबरों को नकारा सिद्धू मूसेवाला

    अजब-गजब खबरें

    व्यक्ति ने इंटर्नशिप पाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, कंपनी को पिज्जा के साथ भेजा आवेदन अमेरिका
    दुबई: लैंग कंपनी की दुर्लभ घड़ी हुई नीलाम, 9 लाख रुपये लगाई गई कीमत दुबई
    ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी नीलामी वाली ड्रेस, 46 करोड़ रुपये है उच्चतम कीमत  अजब-गजब
    अमेरिका: 115 साल पहले गायब हुआ था समुद्री जहाज, अब शोधकर्ताओं ने खोज निकाला    अमेरिका

    न्यूयॉर्क

    अमेरिका: न्यूयॉर्क में नाली के पानी में मिला पोलियो वायरस, आपातकाल घोषित अमेरिका
    2030 तक दुनिया के 20 सबसे अमीर शहरों में शामिल हो जाएगा मुंबई मुंबई
    चेन्नई: कारोबारी ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी 1.2 करोड़ रूपये की कारें और बाइक चेन्नई
    सलमान रुश्दी ने हमले में गंवाई एक आंख, नसें कटने से हाथ भी प्रभावित- रिपोर्ट सलमान रुश्दी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025