Page Loader
ये हैं 5 अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन, बड़े ही चाव के साथ खाते हैं लोग
भारत के 5 अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन

ये हैं 5 अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन, बड़े ही चाव के साथ खाते हैं लोग

लेखन गौसिया
Jun 12, 2023
02:19 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखकर यूजर्स का तो मन ही खराब हो जाता है। इन कॉम्बिनेशन में लोग 2 अलग-अलग ऐसे व्यंजनों को साथ मिलाकर एक नई डिश तैयार कर देते हैं, जिससे लोगों का सिर ही घूम जाता है। हालांकि, देश में कुछ लोगों को इस तरह के फूड कॉम्बिनेशन बहुत पसंद होते हैं। आइए आज हम आपको ऐसे ही 5 भारतीय फूड कॉम्बिनेशन बताते हैं।

#1

आइसक्रीम के साथ फिंगर फ्राइज

आपने अभी तक फ्राइज के साथ कोल्ड ड्रिंक के कॉम्बिनेशन को आजमाया होगा, लेकिन बहुत लोग आइसक्रीम के साथ फिंगर फ्राइज खाना पसंद करते हैं। यह सुनने में भले ही आपको विचित्र लगे, लेकिन यकीन मानिए यह एक लोकप्रिय फूड कॉम्बिनेशन है। पिछले साल एक फूड ब्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस अजब-गजब फूड कॉम्बिनेशन का वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने इस डिश को 10 में से 9 रेटिंग दी थी।

#2

गुलाब जामुन के साथ रोटी

बाजार में गुलाब जामुन को लेकर कई अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन के वीडियो वायरल हो चुके हैं। इनमें गुलाब जामुन बर्गर, गुलाब जामुन का भरवां पराठा और गुलाब जामुन के साथ दही शामिल हैं। हालांकि, इन सबके के अलावा जो सबसे आम कॉम्बिनेशन है, वह गुलाब जामुन के साथ रोटी का है। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो इस मिठाई को पूड़ी के साथ भी खाना पसंद करते हैं।

#3

चॉकलेट सॉस के साथ ढोकला

ढोकला एक गुजराती स्नैक है, जिसमें फाइबर और प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है। वहीं चॉकलेट सॉस बच्चों को अधिक पसंद होता है। कुछ लोग इन दोनों अलग-अलग व्यंजनों को एक साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि यह कॉम्बिनेशन एकदम स्पंजी चॉकलेट केक की तरह लगता है और काफी स्वादिष्ट होता है। नाश्ते में ढोकला बनाने के लिए इन 5 रेसिपी को ट्राई करें।

#4

शहद के साथ पिज्जा

स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले व्यंजनों में बिरयानी के बाद पिज्जा आता है। लोगों को इसका स्वाद काफी पसंद आता है। हालांकि, कुछ लोग इसे शहद के साथ खाना पसंद करते हैं। यकीनन आपको इस कॉम्बिनेशन के बारे में जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। आप भी अपने पिज्जे के छोटे से टुकड़े के साथ इस कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करें।

#5

संतरे के जूस के साथ क्रीम बिस्किट

हम अक्सर कुकीज और बिस्किट को चाय या कॉफी में डिप करके खाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ इसे जूस में डिप करके खाना पसंद करते हैं। जी हां, बहुत से लोग संतरे के जूस में क्रीम बिस्किट डिप करके खाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग बिस्किट को सादे पानी में भी डिप करके खाते हैं। बिस्किट, कुकीज, रस्क और केक रस्क में अंतर जानने के लिए यह लेख पढ़ें