NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2024 नीलामी: 5 सबसे महंगी खिलाड़ियों पर एक नजर 
    अगली खबर
    WPL 2024 नीलामी: 5 सबसे महंगी खिलाड़ियों पर एक नजर 
    गुजरात ने काश्वी गौतम को 2 करोड़ रुपये में खरीदा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kashvee_18_)

    WPL 2024 नीलामी: 5 सबसे महंगी खिलाड़ियों पर एक नजर 

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 09, 2023
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे संस्करण की नीलामी शनिवार (9 नवंबर) को सम्पन्न हुई, जिसमें सभी 5 टीमों ने अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से खिलाड़ियों पर दांव लगाए।

    सबसे ज्यादा खिलाड़ी गुजरात जायंट्स ने खरीदे, जो 5.95 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरी थी।

    इस बीच कुछ बड़े नाम बिक नहीं सके, जबकि कुछ युवा खिलाड़ियों पर खूब धनवर्षा हुई।

    आइए इस नीलामी के 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

    गौतम

    काश्वी गौतम (2 करोड़ रुपये)

    गुजरात ने युवा ऑलराउंडर काश्वी गौतम को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

    गौतम WPL के इतिहास में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गई हैं। वह 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरी थी और गुजरात के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर बोली लगाई थी।

    इस बार की सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में उन्होंने 7 मैचों में 4.14 की इकॉनमी रेट के साथ 12 विकेट लिए थे।

    सदरलैंड

    एनाबेल सदरलैंड (2 करोड़ रुपये)

    40 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

    DC के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) ने 1.90 करोड़ रुपये तक बोली लगाई थी।

    पिछले सीजन में सदरलैंड गुजरात का हिस्सा थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज किया था।

    WPL 2023 में सदरलैंड ने 4 मुकाबले खेले थे। उस दौरान उन्होंने 77.77 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए और गेंदबाजी में 11.52 की इकॉनमी रेट से 3 विकेट भी लिए थे।

    वृंदा दिनेश

    वृंदा दिनेश (1.30 करोड़ रुपये)

    वृंदा दिनेश को यूपी वारियर्स ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

    इसके साथ ही वह WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गई।

    22 वर्षीय वृंदा घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलती हैं। वह शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हैं जो लेग-ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकती हैं।

    वृंदा इस साल की शुरुआत में हांगकांग में आयोजित ACC इमर्जिंग टीम्स कप का खिताब जीतने वाली अंडर-23 भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं।

    शबनीम इस्माइल

    शबनीम इस्माइल (1.20 करोड़ रुपये)

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की शबनीम इस्माइल को 1.20 करोड़ रुपये में मुंबई ने खरीदा। उन्होंने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा था।

    पिछले सीजन की नीलामी में इस्माइल को यूपी वारियर्स ने 1 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा था।

    उस नीलामी में वह 40 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरी थी। WPL 2023 में उन्हें सिर्फ 3 मैचों में ही मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे।

    फीबी लिचफील्ड

    फीबी लिचफील्ड (1 करोड़ रुपये)

    ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड को नीलामी में गुजरात ने 1 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा है। उन्होंने 30 लाख रुपये अपना बेस प्राइस रखा था।

    लिचफील्ड ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैचों में 49.50 की बल्लेबाजी औसत और 220.00 की स्ट्राइक रेट से 99 रन बनाए हैं।

    इस बीच 52* के उच्चतम स्कोर के साथ उनके नाम इस प्रारूप में 1 अर्धशतक दर्ज है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024
    क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    विमेंस प्रीमियर लीग

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा WPL का फाइनल, जानिए स्टेडियम के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  मुंबई इंडियंस
    WPL: रोहित और सूर्यकुमार ने मुंबई को फाइनल के लिए दिया संदेश, जानिए क्या कहा  रोहित शर्मा
    नीरज चोपड़ा ने दिया स्कूली बच्चों को सरप्राइज, देखें बच्चों के साथ उनका वीडियो  नीरज चोपड़ा
    WPL फाइनल: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस

    WPL 2024

    WPL 2024 नीलामी: शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.20 करोड़ में खरीदा, जानिए उनके आंकड़े महिला क्रिकेट
    WPL इतिहास में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बनी काश्वी गौतम, जानिए उनका सफर काश्वी गौतम
    WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए अहम बातें  दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2024 नीलामी: मेगन शट्ट पर किसी ने नहीं लगाया दांव, जानिए क्या रहा कारण विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    एबी डिविलियर्स का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- चोटग्रस्त आंख के साथ खेला आखिरी 2 साल क्रिकेट एबी डिविलियर्स
    क्या है गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच हुआ विवाद? यहां जानिए पूरा मामला गौतम गंभीर
    लुंगी एनगिडी का भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  लुंगी एनगिडी
    महिला क्रिकेट: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट

    तीसरा टी-20: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    ICC प्रतियोगिताओं में महिला टीमों को भी मिलेगी पुरुषों के समान पुरस्कार राशि  क्रिकेट समाचार
    पहला वनडे: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर रचा इतिहास, ये बने रिकॉर्ड्स  बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
    एलिस पेरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 6,000 रन, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025