NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2024 नीलामी: एनाबेल सदरलैंड 2 करोड़ में DC की हुई, जानिए उनके बारे में सबकुछ
    अगली खबर
    WPL 2024 नीलामी: एनाबेल सदरलैंड 2 करोड़ में DC की हुई, जानिए उनके बारे में सबकुछ
    एनाबेल सदरलैंड का बेस प्राइस 40 लाख था (तस्वीर: एक्स/@AusWomenCricket)

    WPL 2024 नीलामी: एनाबेल सदरलैंड 2 करोड़ में DC की हुई, जानिए उनके बारे में सबकुछ

    लेखन रजत गुप्ता
    संपादन भारत शर्मा
    Dec 09, 2023
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए शनिवार को मुंबई में नीलामी हुई।

    इसमें ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।

    पिछले सीजन में वह गुजरात जायंट्स (GG) का हिस्सा थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

    WPL के पहले सीजन में उनका बेस प्राइस 30 लाख था और GG ने उन्हें 70 लाख रुपये में खरीदा था।

    प्रदर्शन

    WPL 2023 में कैसे थे सदरलैंड के आंकड़े?

    WPL 2023 में सदरलैंड के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 मुकाबले खेले थे। उस दौरान उन्होंने 7 की औसत और 77.77 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए थे।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ उन्होंने 14 रन की पारी खेली थी। लीग में उन्होंने 2 चौके भी लगाए थे।

    इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 4 पारियों में 57 की औसत और 11.52 की इकॉनमी से 3 विकेट भी चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/56 विकेट का था।

    प्रदर्शन

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सदरलैंड का प्रदर्शन

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सदरलैंड के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 22 मैच की 10 पारियों में 97 रन बनाए और 19 पारियों में 10 विकेट लिए हैं।

    उन्होंने 23 वनडे में 1 अर्धशतक और 1 शतक की बदौलत 342 रन बनाए हैं। इसके साथ 21 पारियों में 22 विकेट चटकाए हैं।

    3 टेस्ट की 5 पारियों में उनके नाम 170 रन हैं। क्रिकेट के इस प्रारूप में उन्होंने 6 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

    प्रदर्शन

    सदरलैंड के लिए नीलामी में मची होड़

    सदरलैंड का जन्म 12 अक्टूबर, 2011 को हुआ था। वह गेंदबाजी की अलावा मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।

    उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होड़ मची थी, लेकिन बाजी DC ने मारी।

    सदरलैंड ने महिला एशेज में शानदार प्रदर्शन किया था। WBBL 2023 में उन्होंने मेलबर्न स्टार्स के लिए सबसे अधिक 288 रन बनाए थे और 23 विकेट भी चटकाए थे।

    उन्होंने मेग लैनिंग की अनुपस्थिति में पिछले 3 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया।

    रिकॉर्ड

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सदरलैंड के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सदरलैंड के नाम 4 बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

    ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, वह महिला टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बनी थीं। उन्होंने 21 साल 253 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

    इसी तरह वह एक टेस्ट पारी में चौथी सबसे खराब इकॉनमी (5.30) से गेंदबाजी करने वाली खिलाड़ी हैं।

    इसके अलावा उनके नाम टेस्ट में नौवें विकेट के लिए 5वीं सबसे बड़ी साझेदारी (95 रन) का रिकॉर्ड है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर लौटने लगा कोरोना का कहर, एक हफ्ते में 164 मामले सामने आए कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर हार के साथ समाप्त, मुंबई इंडियंस ने हराया  मुंबई इंडियंस
    WPL 2023: गुजरात जायंट्स का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा टीम का प्रदर्शन  गुजरात जायंट्स
    WPL 2023: यूपी वारियर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी  दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2023: 3.40 करोड़ रूपये में बिकीं स्मृति मंधाना ने किया निराश, ऐसा रहा प्रदर्शन स्मृति मंधाना

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    विमेंस प्रीमियर लीग: तालिया मैक्ग्राथ को यूपी वॉरियर्स ने 1.4 करोड़ रूपये में खरीदा विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग: कौन हैं बेथ मूनी जिनको गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा?  विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  टी-20 क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, ये बने रिकॉर्ड्स  टी-20 क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मुकेश कुमार ने की टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, 3 विकेट लिए भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: बेन मैक्डरमोट ने बनाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वाधिक स्कोर, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2024 के लिए नीलामी में इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रवि बिश्नोई बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन रवि बिश्नोई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025