विमेंस प्रीमियर लीग 2023 नीलामी की सभी लाइव अपडेट
WPL 2023 नीलामी का समापन, स्मृति मंधाना रही सबसे महंगी खिलाड़ी
WPL 2023 के लिए मुंबई में पहली बार आयोजित महिला खिलाड़ियों नीलामी का समापन हो गया है। आज दिनभर में सभी 5 फ्रेंचाइजी ने अपनी आवश्यकता के अनुसार खिलाड़ियों पर दाव लगाया और टीम को पूरा किया।
आज की नीलामी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रही। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3.40 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
इसी के साथ अब आपसे लेते हैं विदा। क्रिकेट सहित देश-दुनिया की अन्य खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें। धन्यवाद!
WPL के पहले संस्करण की नीलामी के बाद यह है टीमों की स्थिति
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विदेशियों सहित कुल 18 खिलाड़ी खरीदे और उनके पर्स में अब 35 लाख रुपये बचे हैं।
गुजरात जाइंट्स ने 6 विदेशियों सहित कुल 18 खिलाड़ी खरीदे और उनके पर्स में 5 लाख रुपये बचे हैं।
मुंबई इंडियंस ने 18 में से 17 खिलाड़ी (6 विदेशी) खरीदे और उनका पर्स पूरी तरह खाली हो गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 विदेशियों सहित कुल 18 खिलाड़ी खरीदे और उनके पर्स में 10 लाख रुपये बचे हैं।
यूपी वॉरियर्स ने 18 में से 16 खिलाड़ी (6 विदेशी) खरीदे और उनका पर्स पूरी तरह खाली हो गया है।
RCB ने मेगन शुट को 40 लाख रुपये में खरीदा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मेगन शुट को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये में अपने दल में शामिल कर लिया।
मुंबई इंडियंस ने निलम बिष्ट तो RCB ने सहाना पवार को खरीदा
गुजरात जायंट्स ने शबनम शकील को 10 लाख, मुंबई इंडियंस ने जिंतिमनि कलिता को 10 लाख रुपये, सोनम यादव को 10 लाख रुपये, नीलम बिष्ट को 10 लाख और RCB ने सहाना पवार को 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीद लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने तानिया तो मुंबई ने हैली मथ्यूज को खरीदा
मुंबई इंडियंस ने हैली मथ्यूज को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये में खरीद लिया। इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स ने तानिया भाटिया को 30 लाख रुपये के उनके बेस प्राइस पर खरीद लिया।
मुंबई इंडियंस ने प्रियंका बाला तो गुजरात ने परुणिका को खरीदा
मुंबई इंडियंस ने प्रियंका बाला को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीद लिया। इसी तरह गुजरात जाएंट्स ने परुणिका सिसोदिया को 10 लाख रुपये में खरीदा।
RCB ने प्रीति बोस सहित इनको भी खरीदा
RCB ने प्रीति बोस को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीद लिया। इसी तरह उन्होंने डेन वान निएकर्क को भी 30 लाख रुपये में अपना बनाया। उन्होंने हीदर नाइट्स को को 40 लाख रुपये में खरीदा।
RCB ने कोमल जंजड को 25 लाख में खरीदा
नीलामी में अगली बोली कोमल जंजड के लिए उनके बेस प्राइस 10 लाख पर आमंत्रित की गई। RCB ने उनके लिए 25 लाख की बोली लगाकर अपना बना लिया।
गुजरात जायंट्स ने अश्विनी कुमारी को 35 लाख में खरीदा
नीलामी में अगली बोली अश्विनी कुमारी के लिए उनके बेस प्राइस 10 लाख पर आमंत्रित की गई। गुजरात जायंट्स और RCB के बीच मुकाबला हुआ। आखिर में गुजरात ने 35 लाख में उन्हें खरीद लिया।
RCB ने प्रीति बोस को खरीदा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्रीति बोस को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीद लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने अरुंधति रेड्डी को खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर अरुंधति रेड्डी को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीद लिया। इसी तरह मुंबई इंडियंस ने क्लो ट्रायन को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपय पर खरीद लिया।
गुजरात जायंट्स ने हर्ले गाला को खरीदा
नीलामी में अगली बोली हर्ले गाला के लिए उनके बेस प्राइस 10 लाख पर आमंत्रित की गई। गुजरात ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। इसी तरह दिल्ली ने स्नेहा दिप्ति को भी उनके बेस प्राइस 30 लाख में खरीद लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने पूनम यादव और जैस जोनसन को खरीदा
नीलामी में अगली बोली पूनम यादव के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख पर आमंत्रित की गई। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीद लिया। इसी तरह दिल्ली ने जैस जोनसन को भी उनके बेस प्राइस 50 लाख पर अपना बना लिया।
गुजरात जायंट्स ने 60 लाख में सुषमा वर्मा को खरीदा
नीलामी में अगली बोली सुषमा वर्मा के लिए उनके बेस प्राइस 30 लाख पर आमंत्रित की गई। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ। आखिर में गुजरात ने 60 लाख की बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया।
साइका इशाक को मुंबई इंडियंस, शोभना को RCB ने खरीदा
मंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर साइका इशाक को बेस प्राइस 10 लाख में खरीद लिया। इसी तरह RCB ने आशा शोभना को बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीद लिया।
गुजरात जायंट्स ने तनुजा कंवर को खरीदा
नीलामी में अगली बोली तनुजा कंवर के लिए उनके बेस प्राइस 10 लाख पर आमंत्रित की गई। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीद लिया।
RCB ने कनिका आहुजा को खरीदा
नीलामी में अगली बोली कनिका आहुजा के लिए उनके बेस प्राइस 10 लाख पर आमंत्रित की गई। उन्हें RCB ने 35 लाख रुपये में खरीद लिया।
RCB ने श्रेयंका पाटिल को खरीदा
नीलामी में अगली बोली श्रेयंका पाटिल के लिए उनके बेस प्राइस 10 लाख पर आमंत्रित की गई। उन्हें RCB ने बेस प्राइस पर खरीद लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में मित्रु मणि को खरीदा
नीलामी में अगली बोली विकेटकीपर मित्रु मणि के लिए उनके बेस प्राइस 10 लाख पर आमंत्रित की गई। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीद लिया।
यूपी वॉरियर्स ने लक्ष्मी यादव तो RCB ने इंद्राणी रॉय को खरीदा
नीलामी में अगली बोली लक्ष्मी यादव के लिए उनके बेस प्राइस 10 लाख पर आमंत्रित की गई। यूपी वॉरियर्स ने बेस प्राइस पर खरीद लिया। इसी तरह विकेटकीपर इंद्राणी रॉय को RCB ने बेस प्राइस 10 लाख में खरीद लिया।