Loading...
होंडा QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए कितनी देता है रेंज
होंडा QC3 को फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर पेश किया गया है

होंडा QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए कितनी देता है रेंज

Sep 22, 2026
03:25 pm

क्या है खबर?

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने भारत में अपना नया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। एक फैमिली स्कूटर के तौर पर पेश किया गया QC3 एक बार चार्ज करने पर 145 किलोमीटर की IDC प्रमाणित रेंज देता है। इसमें कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और 32-लीटर का स्टोरेज भी मिलता है। इसकी बुकिंग अब वेबसाइट, दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम के चुनिंदा अधिकृत डीलर्स के जरिए 5,000 रुपये में शुरू हो गई है।

फीचर 

स्कूटर में दिया होंडा रोडसिंक वाला TFT डिस्प्ले

फीचर्स की बात करें तो QC3 में कीलेस स्टार्ट वाली स्मार्ट-की, LED DRLs के साथ LED लाइटिंग मिलती है। होंडा रोडसिंक वाला 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है।

यह सिस्टम कनेक्टेड फंक्शनैलिटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है, जिससे राइडर्स सीधे स्कूटर के डिस्प्ले पर नेविगेशन की जानकारी देख सकते हैं।

सस्पेंशन में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जबकि ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया है।

कीमत 

कितनी है स्कूटर की कीमत?

QC3 में 3.0kWh का बैटरी पैक लगा है। यह 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 2.40 घंटे लेती है, जबकि पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।

इस चार्जिंग सिस्टम का मकसद स्कूटर को रोजाना शहर में इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाना है।

यह 4 रंगों- मैट फोटॉन ग्रे मेटैलिक, पर्ल प्रेशियस व्हाइट, पर्ल शैलो ब्लू और पर्ल सायरन ब्लू में उपलब्ध है। इसकी कीमत 1.35 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

ADVERTISEMENT