इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वुड साल 2019 वनडे विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के अहम सदस्य रहे थे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए आखिरी मैच 2025-26 एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट में खेला था। इसके बाद चोट के कारण वह सीरीज के अगले मुकाबलों से बाहर हो गए थे। वुड ने साल 2025 में ही अपना आखिरी वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी खेला था।
बयान
वुड ने क्या कहा?
वुड ने कहा, "मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। पिछले एक साल को देखते हुए यह फैसला शायद हैरानी वाला नहीं है। मेरा अनुबंध खत्म होने के बाद संन्यास लेने का यह सही समय महसूस हो रहा है।"
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान और सपना सच होने जैसा था।
प्रबंध निदेशक रॉब की ने वुड की तारीफ की और बड़ी सीरीज और टूर्नामेंट में उनके प्रभाव को याद किया।
पहला
बड़े टूर्नामेंट के खिलाफ थे वुड
वुड ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2015 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खिलाफ खेला था।
साल 2019 वनडे विश्व कप में उन्होंने इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस खिलाड़ी ने 18 विकेट हासिल किए थे।
इसके बाद 2022 टी-20 विश्व कप में भी वुड इंग्लैंड की खिताबी जीत के अहम सदस्य रहे।
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए इस टूर्नामेंट में उन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट लिए और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
करियर
ऐसा रहा है वुड का टेस्ट करियर
वुड ने अपने टेस्ट करियर में 38 मुकाबले खेले और इसकी 71 पारियों में 30.79 की औसत से 119 विकेट लेने में सफल रहे।
उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 5 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/37 का रहा है।
अपने टेस्ट करियर में वुड ने सबसे ज्यादा 41 विकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं।
उन्होंने 12 मैचों की 22 पारियों में ये सफलताएं हासिल की हैं।
वनडे
वुड के वनडे और टेस्ट करियर पर एक नजर
वुड ने इंग्लैंड के लिए अब तक 70 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 69 पारियों में 40.80 की औसत से 80 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिया है।
उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/33 का रहा है।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 38 मुकाबले खेले हैं और इसकी 37 पारियों में 20.24 की औसत से 54 विकेट हासिल किए हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/9 का रहा है।