ईरान ने 7 दिन में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की पेशकश की
क्या है खबर?
ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका सैन्य दबाव कम करता है तो वह 7 दिन में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल सकता है। यह जानकारी एक वरिष्ठ ईरानी सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को जापान के क्योडो न्यूज को दी है। अधिकारी ने कहा, "अगर अमेरिका सैन्य दबाव कम करने की दिशा में प्रारंभिक कदम उठाता है, तो ईरान वाशिंगटन के साथ बातचीत को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत 7 दिनों में होर्मुज फिर से खोल सकता है।"
प्रस्ताव
अमेरिका को भेजा गया प्रस्ताव
रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से बताया गया कि ईरान के इस प्रस्ताव को मध्यस्थों के माध्यम से पहले ही वाशिंगटन को भेज दिया गया है।
यह प्रस्ताव दोनों देशों के बीच शत्रुता को स्थायी रूप से समाप्त करने के उद्देश्य से नए सिरे से बातचीत शुरू करने का आह्वान करता है।
साथ ही, तेहरान की योजना न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक का उपयोग उसके मध्यस्थ देशों के साथ परामर्श करने की भी है।
बातचीत
ईरान अमेरिका से चहता है गंभीरता और प्रतिबद्धता
रिपोर्ट में बताया गया कि न्यूयॉर्क में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत की कोई संभावना नहीं, लेकिन इसके बावजूद समझौते की दिशा में प्रगति अभी भी संभव है।
अधिकारी ने कहा, "अगर कूटनीति आगे बढ़ाना है तो वाशिंगटन को गंभीरता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी होगी। ईरान चाहता है कि अमेरिका बातचीत में लौटने,ईरानी बंदरगाहों की सैन्य नाकाबंदी समाप्त करने और होर्मुज से संबंधित सैन्य अभियानों को रोकने की दिशा में कदम उठाए।"
कीमत
तेल की कीमतें गिरीं
अधिकारी के अनुसार, इस नई पहल को सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और देश की सर्वोच्च सुरक्षा संस्था, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने मंजूरी दे दी है।
सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेज़ाई ने कहा कि तेहरान ने वाशिंगटन के सामने सात शर्तें रखी हैं।
ईरान द्वारा जलमार्ग को फिर से खोलने की खबरों के बाद तेल की कीमतें 99 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गईं है।