Loading...
वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज
वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

Oct 03, 2026
11:03 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराया। मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351/7 का स्कोर बनाया, जिसमें केएल राहुल का शतक (129*) शामिल रहा। जवाब में कैरेबियाई टीम ने कप्तान शाई होप की यादगार पारी (162*) की मदद से जीत दर्ज की। इस हार के बावजूद भारत ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

लेखा-जोखा 

इस तरह से रोचक रहा मुकाबला 

भारत से शुभमन गिल (1) और विराट कोहली (0) के जल्दी आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने 92 रन की पारी खेली।

इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रन बनाए और राहुल ने शतक लगाते हुए टीम का स्कोर 350 के पार पहुंचाया।

जवाब में वेस्टइंडीज से आमिर जांगू (67) और होप ने कमाल की पारी खेली। कीमो पॉल ने भी 44 रन का योगदान दिया।

होप ने बड़ा शतक लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

कोहली 

गोल्डन डक पर आउट हुए कोहली 

कोहली अपनी पहली ही गेंद पर आउट हुए। उन्हें जेडन सील्स ने बोल्ड किया। वनडे में दिसंबर 2019 के बाद यह पहला मौका है, जब कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।

क्रिकइंफो के अनुसार, यह मैच कोहली के करियर का 317वां मुकाबला था। वह अपने वनडे करियर में कुल 19 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

वह पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर (463 वनडे में 20 शून्य) के बाद दूसरे सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय हैं।

ADVERTISEMENT

राहुल 

राहुल ने वनडे में अपना दूसरा सबसे तेज शतक लगाया

राहुल ने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनका वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक है।

इससे तेज शतक उन्होंने विश्व कप 2023 में बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ 62 गेंदों में लगाया था।

राहुल नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए तीसरी सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।

उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह (139 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2004) और महेंद्र सिंह धोनी (134 रन बनाम इंग्लैंड, 2017)मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT

रन 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राहुल ने पूरे किए 10,000 रन

राहुल ने 2014 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले 15वें भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने अब तक 243 मैचों की 281 पारियों में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 23 शतक लगाए हैं।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 122 पारियों में 36.64 की औसत के साथ 4,288 रन बनाए हैं। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 2,265 रन बनाए हैं।

रिकॉर्ड 

सबसे कम पारियों में 10,000 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बने रोहित

रोहित ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 202 पारियों में अपने 10,000 रन पूरे किए।

उन्होंने सबसे तेज इस आंकड़े को छूने के तेंदुलकर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा। बता दें कि तेंदुलकर ने 214 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या भी बतौर सलामी बल्लेबाज 10,000+ रन बना चुके थे। गेल ने 268 पारियों में और जयसूर्या ने 303 पारियों में ये आंकड़ा पार किया था।

बल्लेबाजी 

जांगू ने लगातार तीसरी पारी में बनाए 50+ रन

जांगू 56 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज के शुरुआती 2 वनडे मैचों में क्रमशः नाबाद 58 और 114 रन के स्कोर किए थे।

जांगू अब भारत में खेलते हुए अपनी शुरुआती 3 पारियों में 50+ रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के पहले और विश्व के 5वें बल्लेबाज बने हैं।

उनसे पहले 1987 में नवजोत सिंह सिद्धू, 1996 में मार्क वॉ, 2001 में मैथ्यू हेडन और 2017 में जेसन रॉय ऐसा कर चुके हैं।

होप 

होप ने लगाया लगातार दूसरा शतक 

होप ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक 104 गेंदों में पूरा किया। यह मौजूदा सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक साबित हुआ।

होप ने भारत के खिलाफ भारत की सरजमीं पर अपना चौथा शतक लगाया।

भारत की धरती पर भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। इस मामले में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ एबी डीविलियर्स (5) ने लगाए हैं।

वह 143 गेंदों में 162 रन बनाकर नाबाद रहे।

जानकारी

वेस्टइंडीज ने अपना सर्वोच्च लक्ष्य हासिल किया  

वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपना सर्वोच्च लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 328 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहली बार 300+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया।

ADVERTISEMENT