Loading...
भारत बनाम वेस्टइंडीज: केएल राहुल ने अपना 9वां वनडे शतक लगाया, 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए
राहुल ने खेली जोरदार पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम वेस्टइंडीज: केएल राहुल ने अपना 9वां वनडे शतक लगाया, 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

Oct 03, 2026
06:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतकीय पारी (129*) खेली। यह उनके वनडे करियर का कुल 9वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा शतक लगाया। उनकी पारी की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351/7 का स्कोर बनाया। इस बीच उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने 10,000 रन भी पूरे किए। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

राहुल ने खेली शानदार पारी 

भारत ने जब 141 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब राहुल क्रीज पर आए।

उन्होंने 5वें विकेट के लिए नमन धीर (30) के साथ मिलकर 65 रन जोड़े।

उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

अच्छी लय में नजर आ रहे राहुल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उपयोगी रन बटोरते हुए टीम का स्कोर 350 के पार पहुंचाया।

वह 87 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 129 रन बनाकर नाबाद रहे।

रिकॉर्ड 

राहुल ने वनडे में अपना दूसरा सबसे तेज शतक लगाया 

राहुल ने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनका वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक है।

इससे तेज शतक, उन्होंने विश्व कप 2023 में बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ 62 गेंदों में लगाया था।

राहुल नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए तीसरी सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।

उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह (139 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2004) और महेंद्र सिंह धोनी (134 रन बनाम इंग्लैंड, 2017)मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

बतौर विकेटकीपर राहुल ने लगाया अपना चौथा शतक

राहुल का यह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज कुल चौथा वनडे शतक रहा। उनसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर सिर्फ धोनी (10 शतक) हैं। बता दें कि राहुल द्रविड़ ने भी विकेटकीपिंग करते हुए 4 ही शतक लगाए थे।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राहुल ने पूरे किए 10,000 रन 

राहुल ने 2014 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले 15वें भारतीय बल्लेबाज बने।

उन्होंने अब तक 243 मैचों की 281 पारियों में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 23 शतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 122 पारियों में 36.64 की औसत के साथ 4,288 रन बनाए हैं। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 2,265 रन बनाए हैं।

करियर 

शानदार है राहुल का वनडे करियर 

राहुल ने अपने वनडे करियर का आगाज 2016 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।

उन्होंने अब तक 101 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 91 पारियों में लगभग 50 की उम्दा औसत के साथ 3,500 से अधिक रन बनाए हैं।

इस प्रारूप में उनके नाम 9 शतक के अलावा 20 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

इस बीच वह 4 पारियों में बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।

ADVERTISEMENT