NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: भारतीय कुश्ती दल से जुड़ी अहम बातें
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय कुश्ती दल से जुड़ी अहम बातें
    खेलकूद

    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय कुश्ती दल से जुड़ी अहम बातें

    लेखन अंकित पसबोला
    July 19, 2021 | 06:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय कुश्ती दल से जुड़ी अहम बातें
    टोक्यो ओलंपिक में कुल सात पहलवान भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे

    टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है, जिसमें कुल सात पहलवान, कुश्ती में भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे। कुश्ती एक ऐसा खेल है, जिसमें 2008 के ओलंपिक से लगातार भारत की झोली में पदक आए हैं। पिछले रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता था। हालांकि, वह आगामी खेलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं। ओलंपिक में गए भारतीय कुश्ती दल पर एक नजर डालते हैं।

    हर हाल में पदक जीतना चाहेंगी विनेश फोगाट

    टोक्यो ओलंपिक के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त विनेश 53 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। विनेश ने इस साल एशियाई चैंपियनशिप सहित चार इवेंट्स में हिस्सा लिया है और सभी में सोना जीता है। विनेश कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स दोनों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। चोट के कारण पिछले ओलंपिक से बाहर होने वाली विनेश इस बार हर हाल में पदक जीतना चाहेंगी।

    यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग का ट्वीट

    The 53kg top four seeds at the #Tokyo2020 Olympic Games.

    1. @Phogat_Vinesh 🇮🇳
    2. Mayu MUKAIDA🇯🇵
    3. Luisa VALVERDE MELENDRES🇪🇨
    4. Qianyu PANG 🇨🇳 pic.twitter.com/feWNPRUXm9

    — United World Wrestling (@wrestling) June 22, 2021

    ये अन्य महिला पहलवान भी लेंगी हिस्सा

    विनेश के अलावा सीमा बिस्ला (50 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा) और सोनम मलिक (62 किग्रा) अपने-अपने भार वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगी। मई 2021 में बुल्गारिया में खेली गई वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफायर्स के फाइनल में पहुंचते ही सीमा बिस्ला ने अपने ओलंपिक कोटे पर मुहर लगा दी थी। दूसरी तरफ दो बार की कैडेट वर्ल्ड चैंपियन सोनम ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक हराकर चर्चा में आई थी।

    पहली बार चार महिला पहलवान ओलंपिक में लेंगी हिस्सा

    यह पहली बार होगा जब चार भारतीय महिला पहलवान किसी ओलंपिक में भाग लेंगी। बता दें पिछले रियो ओलंपिक 2106 में तीन भारतीय महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया था।

    बजरंग पुनिया से है देश को उम्मीदें

    टोक्यो ओलंपिक के लिए दूसरी वरीयता प्राप्त बजरंग पुनिया, 65 किग्रा वर्ग में मुकाबला करेंगे। वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाले इकलौते भारतीय पहलवान हैं। उन्होंने 2019 में कजाकिस्तान में हुई विश्व चैंपियनशिप में कांसा जीतकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। क्वालिफिकेशन के बाद से वह रोम रैंकिंग सीरीज 2020 और 2021 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह ओलंपिक में पदक जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

    ये अन्य पुरुष पहलवान लेंगे हिस्सा

    बजरंग के अलावा पुरुषों में ओलंपिक के लिए दीपक पुनिया और रवि कुमार दहिया ने क्वालीफाई किया है। 21 वर्षीय युवा दीपक 86 किग्रा वर्ग में मुकाबले में नजर आएंगे। वह विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत जीत चुके हैं। इसके अलावा दीपक 2019 में हुई विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत चुके हैं। 23 वर्षीय रवि कुमार 57 किग्रा वर्ग में ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिए चौथी वरीयता दी गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कुश्ती
    बजरंग पूनिया
    विनेश फोगाट
    टोक्यो ओलंपिक

    कुश्ती

    डोप टेस्ट में फेल हुए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पहलवान सुमित मलिक ओलंपिक
    रेलवे ने सुशील को नौकरी से निकाला, रेसलिंग फेडरेशन का भी जा सकता है कॉन्ट्रैक्ट सुशील कुमार
    पुलिस ने सुशील को किया गिरफ्तार, युवा पहलवान की हत्या में हैं मुख्य आरोपी सुशील कुमार
    हत्या के आरोपित सुशील पर दिल्ली पुलिस ने घोषित किया एक लाख रुपये का ईनाम सुशील कुमार

    बजरंग पूनिया

    रोम रैंकिंग सीरीज रेसलिंग में बजरंग पुनिया ने जीता स्वर्ण पदक कुश्ती
    कोरोना वायरस: सचिन ने दान किए 50 लाख रूपये, एथलीट्स ने भी शुरु की मुहिम सचिन तेंदुलकर
    2020 टोक्यो ओलंपिक: ये खेल और ये खिलाड़ी दिला सकते हैं भारत को मेडल ओलंपिक
    #NewsBytesExclusive: बजरंग पुनिया के साथ ख़ास बातचीत, भारतीय रेसलिंग समेत कई मुद्दों पर बात कुश्ती

    विनेश फोगाट

    विनेश फोगाट ने रोम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक, दोबारा हासिल की टॉप रैंकिंग कुश्ती
    विनेश फोगाट और उनके कोच मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव, अवार्ड समारोह में नहीं होंगे शामिल अर्जुन पुरस्कार
    टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश फोगाट कुश्ती
    टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती में भारतीय महिला पहलवानों की चुनौती खत्म, ऐसा रहा प्रदर्शन कुश्ती

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: जानिए भारतीय बैडमिंटन दल से जुड़ी अहम बातें बैडमिंटन
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय मुक्केबाजी दल से जुड़ी अहम बातें मुक्केबाज़ी
    टोक्यो ओलंपिक: रविवार को तीन एथलीट्स समेत कुल 10 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक में कोरोना ने दी दस्तक, खेल गांव में मिला पहला केस ओलंपिक
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023