NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारत के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारत के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 
    वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारत के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 11, 2024
    12:02 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट अपने नाम किए।

    वह भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5 विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बने हैं। हालांकि, उनकी इस शानदार गेंदबाजी के बाद भी भारतीय टीम को 3 विकेट से हार मिली।

    ऐसे में आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    दीपक चाहर- 6/7 

    साल 2019 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई थी। सीरीज के तीसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174/5 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में बांग्लादेश 144 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

    भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 3.2 ओवर गेंदबाजी की थी और केवल 7 रन खर्च कर 6 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 2.10 की रही थी। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 30 रन से जीता था।

    #2

    युजवेंद्र चहल- 6/25 

    साल 2017 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई थी। तीसरा टी-20 मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 202/6 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में इंग्लैंड सिर्फ 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी। युजवेंद्र चहल ने उस मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 6.25 की रही थी।

    भारतीय टीम को 75 रन से जीत मिली थी।

    #3

    भुवनेश्वर कुमार- 5/4 

    2022 के एशिया कप में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली के शतक (122*) की मदद से 212/2 रन बना दिए थे।

    जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवर में सिर्फ 111/8 का स्कोर बना पाई। भुवनेश्वर कुमार ने उस मुकाबले में 4 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ सिर्फ 4 रन खर्च किए और 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

    उनकी इकॉनमी सिर्फ 1 की रही थी।

    #4

    कुलदीप यादव- 5/17

    साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका भारत के दौरे पर आई थी। तीसरे टी-20 में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/7 का स्कोर बनाया था।

    सूर्यकुमार यादव ने 56 गेंदों में 100 रन जड़ दिए थे।

    जवाब में दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 95 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कुलदीप यादव ने 2.5 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 6 की रही थी। भारतीय टीम ने 106 रन से मुकाबला जीता था।

    #5

    वरुण चक्रवर्ती- 5/17 

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 124/6 का स्कोर ही बना पाई थी।

    ऐसा लगा दक्षिण अफ्रीका ये मुकाबला आसानी से जीत जाएगी, लेकिन वरुण ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट झटके और मुकाबला पूरी तरह से पलट दिया। उनकी इकॉनमी रेट 4.20 की रही थी।

    दक्षिण अफ्रीका ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के मदद से यह मैच 3 विकेट से जीत लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार
    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए नेशनल हेराल्ड

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम टेस्ट में दूसरा सबसे छोटा लक्ष्य हासिल करने में रही असफल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, उनके रिकॉर्ड्स पर एक नजर रिद्धिमान साहा
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: टी-20 क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  सूर्यकुमार यादव

    टी-20 क्रिकेट

    दिल्ली कैपिटल्स के नए कोच बने हेमांग बदानी, ये खिलाड़ी बना क्रिकेट निदेशक  दिल्ली कैपिटल्स
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: डिआंड्रा डोटिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए आंकड़े वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, ये बने रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टी-20 में दक्षिण अफ्रीका समेत इन बड़ी टीमों को भी हरा चुकी है आयरलैंड क्रिकेट टीम आयरलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: भारतीय टीम ने बनाया एक टेस्ट में सर्वाधिक रन रेट का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम आयरलैंड: ट्रिस्टन स्टब्स  ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, कप्तान तेम्बा बावुमा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से हुए बाहर तेम्बा बावुमा

    क्रिकेट समाचार

    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2025: नीलामी की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब और कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली  इंडियन प्रीमियर लीग
    आजीवन कप्तानी का प्रतिबंध हटने के बाद डेविड वार्नर बनाए गए इस टीम के कप्तान डेविड वार्नर
    पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जोश इंग्लिश बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025