NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिलाओं में 2021 की 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर' बनी स्मृति मंधाना के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े
    खेलकूद

    महिलाओं में 2021 की 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर' बनी स्मृति मंधाना के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े

    महिलाओं में 2021 की 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर' बनी स्मृति मंधाना के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े
    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 25, 2022, 02:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिलाओं में 2021 की 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर' बनी स्मृति मंधाना के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े
    स्मृति मंधाना

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 2021 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए महिलाओं की 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना है। उन्हें दूसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है। वह पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम से निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रही हैं। आइए उनके बीते साल के प्रदर्शन और अब तक के करियर पर एक नजर डालते हैं।

    दूसरी बार 'महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर' बनीं मंधाना

    मंधाना को 2018 में 'महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर' भी चुना गया था। वह एलिसे पेरी के बाद यह पुरस्कार एक से अधिक बार जीतने वाली केवल दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। पेरी ने क्रमशः 2017, 2019 और 2020 में प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त किया।

    ऐसा रहा 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

    मंधाना ने 2021 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से 855 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए थे। बीते साल मंधाना टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी रही थी। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया था। इसके अलावा वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन वाली भारतीय महिला रही थी।

    ऐसा रहा है टेस्ट करियर

    मंधाना ने साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट पर्दापण किया था और पहले मुकाबले में 22 और 51 के स्कोर किए थे। उन्होंने अब तक सिर्फ चार टेस्ट खेले हैं, जिसमें 46.42 की औसत से 325 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी लगाए हैं। मंधाना ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 22, 51, 08, 78, 08, 127 और 31 के स्कोर किए हैं।

    पिंक बॉल से टेस्ट शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं मंधाना

    साल 2021 में मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल से क्वींसलैंड में खेले गए इकलौते टेस्ट में शतक लगाया था और वह पिंक बॉल से शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई थी। यह उनके टेस्ट करियर का पहला और अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवा शतक था। इसके साथ ही मंधाना ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट और वनडे में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई थी।

    ऐसा रहा है वनडे और टी-20 करियर

    साल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे पर्दापण करने वाली मंधाना ने अब तक 62 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 41.70 की औसत से 2,377 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने चार शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं अब तक मंधाना ने 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिए हैं, जिसमें लगभग 26 की औसत से 1,971 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    भारत के लिए महिला टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

    फरवरी 2019 में मंधाना ने महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने केवल 24 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंदों में लगाए अर्धशतक के अपने ही रिकॉर्ड को मंधाना ने बेहतर किया था। बता दें महिला टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन (18 गेंद) के नाम है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    ICC अवार्ड्स

    ताज़ा खबरें

    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट

    क्रिकेट समाचार

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: मिचेल स्टार्क ने आगामी सीरीज को बताया चुनौतीपूर्ण, जानिए भारत के खिलाफ उनके आंकड़े मिचेल स्टार्क
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: तीसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: कैमरून ग्रीन भारत के खिलाफ खेल सकते हैं पहला टेस्ट, जानिए उनके आंकड़े कैमरून ग्रीन

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स  विराट कोहली
    सचिन को पछाड़कर कोहली बने वनडे में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक कैच लेने वाले फील्डर विराट कोहली
    सूर्यकुमार यादव बने सबसे तेज 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: जैकब डफी ने खर्च किए 100 रन, दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    ICC ने अंडर-19 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, शफाली समेत तीन भारतीयों को मिली जगह   ICC महिला विश्व कप
    अंडर-19 महिला विश्व कप: सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य जरुरी आंकड़े  महिला क्रिकेट
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  अंडर-19 विश्व कप
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग

    ICC अवार्ड्स

    नेपाल के आसिफ शेख ने जीता 'ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट', जानें क्यों मिला उन्हें यह अवार्ड नेपाल क्रिकेट टीम
    बाबर आजम चुने गए 'ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन बाबर आजम
    बेन स्टोक्स चुने गए 'ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  बेन स्टोक्स
    बाबर आजम चुने गए 'ICC मेंस वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन बाबर आजम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023