NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पिंक बॉल टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना ने लगाया ऐतिहासिक शतक
    खेलकूद

    पिंक बॉल टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना ने लगाया ऐतिहासिक शतक

    पिंक बॉल टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना ने लगाया ऐतिहासिक शतक
    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 01, 2021, 10:23 am 1 मिनट में पढ़ें
    पिंक बॉल टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना ने लगाया ऐतिहासिक शतक
    मंधाना ने लगाया शतक

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल से क्वींसलैंड में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शतक लगा लिया है। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की हैं। वह पिंक बॉल से शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक भी है। उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

    मंधाना ने लगाया पांचवा अंतरराष्ट्रीय शतक

    कल के व्यक्तिग स्कोर नाबाद 80 रन से आगे खेलने उतरी स्मृति ने मैच के दूसरे दिन भी अपनी निरंतरता बरकरार रखी। उन्होंने 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 170 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। इसके साथ ही यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का कुल पांचवा शतक है। बता दें इससे पहले मंधाना वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक चार शतक जड़ चुकी हैं।

    BCCI का ट्वीट

    💯 for @mandhana_smriti! 👏 👏

    Maiden Test ton for the #TeamIndia left-hander. 👍 👍

    What a fantastic knock this has been! 🙌 🙌 #AUSvIND

    Follow the match 👉 https://t.co/seh1NVa8gu pic.twitter.com/2SSnLRg789

    — BCCI Women (@BCCIWomen) October 1, 2021

    मंधाना ने दर्ज किए ये रिकार्ड्स

    मंधाना ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट और वनडे में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में किसी भारतीय महिला द्वारा तीनों प्रारूपों में (वनडे, टेस्ट और टी-20) सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा दिया है। बता दें ऑस्ट्रेलिया में मंधाना का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 102 जबकि टी-20 में 66 रन है।

    सबसे तेज टेस्ट शतक वाली भारतीय महिला बनी मंधाना

    मंधाना सबसे तेज टेस्ट शतक (170 गेंदों में) लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड हेमलता काला के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 226 गेंदों में शतक लगाया था। वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाली सिर्फ चौथी विदेशी महिला खिलाड़ी बनी हैं। उनसे पहले यह कारनामा इंग्लैंड की मर्टल मैकलागन (1935), सेसिलिया रॉबिन्सन (1958) और एनिड बेकवेल (968) कर चुकी हैं।

    मजबूत स्थिति में भारत

    दूसरे दिन के पहले सत्र में भारत ने खबर लिखे जाने तक 191/1 का स्कोर बना लिया है। क्रीज पर मंधाना (126*) और पूनम राउत (26*) बनी हुई हैं। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अब तक 98 रन जोड़ लिए है। वहीं पहले दिन भारत ने शफाली वर्मा (31) का विकेट खोने के बाद 132 का स्कोर बनाया था। बारिश के खलल के कारण पहले दिन सिर्फ 44.1 ओवरों के ही खेल संभव हो सका था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट
    स्मृति मंधाना

    ताज़ा खबरें

    'पठान': दुनियाभर में बज रहा फिल्म का डंका, तीन दिन में कमाई 300 करोड़ के पार पठान फिल्म
    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट टीम के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसे हैं आंकड़े?  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जेसन रॉय ने जमाया 11वां वनडे शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  जेसन रॉय
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारत-इंग्लैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  अंडर-19 विश्व कप
    अंडर-19 महिला विश्वकप, दूसरा सेमीफाइनल: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत  महिला क्रिकेट विश्व कप
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में किया प्रवेश  अंडर-19 विश्व कप
    अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जानिए कैसा रहा सफर  महिला क्रिकेट

    महिला क्रिकेट

    महिला टी-20 विश्व कप: पहली बार ICC टूर्नामेंट में सभी ऑफिशियल्स महिलाएं होंगी महिला टी-20 विश्व कप
    रेणुका सिंह बनी 'ICC एमर्जिंग विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर', ऐसा रहा प्रदर्शन ICC अवार्ड्स
    तालिया मैक्ग्राथ बनीं 'ICC विमेंस टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर', जानें कैसा रहा प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम क्रिकेट समाचार

    स्मृति मंधाना

    त्रिकोणीय सीरीज: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराया, मंधाना और हरमनप्रीत ने लगाए अर्धशतक महिला क्रिकेट
    ICC ने 'विमेंस टी-20 टीम ऑफ द ईयर' का किया ऐलान, मंधाना समेत चार भारतीय शामिल महिला क्रिकेट
    महिला क्रिकेट: भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023