NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन? 
    खेलकूद

    IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन? 

    IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन? 
    लेखन आदर्श कुमार
    May 27, 2023, 01:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन? 
    कैमरून ग्रीन इस सीजन बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) का सफर समाप्त हो चुका है। टीम को क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ हार मिली। इस सीजन MI ने कैमरून ग्रीन पर बड़ा दांव खेला था। उन्हें 17.50 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा था। ग्रीन IPL इतिहास की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। पहली बार ग्रीन IPL में खेलते हुए नजर आए। आइए उनके प्रदर्शन पर आंकड़ों के जरिए नजर डालते हैं।

    सबसे महंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं ग्रीन 

    ग्रीन ने नीलामी में अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा था। वह IPL में ऑस्ट्रेलिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्होंने पैट कमिंस को पीछे छोड़ा था, जिन्हें 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सैम कर्रन को 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में ग्रीन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

    IPL 2023 में कैसा रहा ग्रीन का प्रदर्शन?

    इस सीजन ग्रीन ने 16 मुकाबले खेले है। इनमें उन्होंने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 50.22 की औसत से 452 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 160.28 की रही। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 1 शानदार शतक भी जमाया। वह 7 मुकाबलों में नॉटआउट भी थे। उन्होंने 40 चौके और 22 छक्के भी लगाए। गेंदबाजी में ग्रीन ने 16 मैचों में 6 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/41 विकेट का रहा।

    SRH के खिलाफ मैच में लगाया शानदार शतक 

    IPL 2023 के 69वें मुकाबले में ग्रीन ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 47 गेंद में शतक लगा दिया था। उन्होंने शतकीय पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे। ग्रीन MI के लिए शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले सनथ जयसूर्या (2008), सचिन तेंदुलकर (2011), रोहित शर्मा (2012), लेंडल सिमंस (2014) और सूर्यकुमार यादव (2023) MI के लिए यह कारनामा कर चुके हैं। ग्रीन ने पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेला था।

    इस सीजन में कैसा रहा MI का सफर?

    MI ने प्लेऑफ में 10वीं बार जगह बनाई। इस सीजन में टीम ने 14 लीग मैच खेले। इनमें से टीम ने 8 में जीत दर्ज की और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा। MI टीम -0.044 के नेट रन रेट (NRR) और 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। एलिमिनेटर मुकाबले में MI ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 81 रन से हराया था। क्वालीफायर मैच में टीम को GT के खिलाफ 62 रन से हार मिली।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2023
    कैमरून ग्रीन

    ताज़ा खबरें

    नासा अंतरिक्ष यात्रियों की भोजन सप्लाई के लिए लिए करेगी डीप स्पेस फूड प्रोडक्शन का इस्तेमाल  नासा
    मणिपुर हिंसा: मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा 10-10 लाख रुपये का मुआवजा, मिलेगी नौकरी मणिपुर
    बॉक्स ऑफिस: मलयालम फिल्म '2018' का शानदार प्रदर्शन जारी, दुनियाभर में कमाए 160 करोड़ से अधिक  मलयालम फिल्म इंडस्ट्री
    हंसल मेहता की 'स्कूप' का नया वीडियो आया समाने, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  हंसल मेहता

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीता खिताब, बल्ले से किया ऐसा प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    IPL 2023: 50 लाख रुपये में बिके थे मोहित शर्मा, चटकाए दूसरे सबसे अधिक विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  IPL 2023
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  साई सुदर्शन
    IPL 2023: कम दाम में बिके खिलाड़ी, जिन्होंने इस सीजन में किया कमाल  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    कैमरून ग्रीन

    IPL 2023: इस सीजन में इन प्रमुख खिलाड़ियों ने किया अपनी कीमत के साथ न्याय इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लीग इतिहास में पहली बार एक सीजन में लगे 11 शतक, जानिए रोचक आंकड़े  विराट कोहली
    IPL 2023: अब तक लग चुके हैं सबसे ज्यादा 9 शतक, जानिए पिछले सालों का रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023