NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम SRH: कैमरून ग्रीन ने 47 गेंद में लगाया IPL करियर का पहला शतक 
    अगली खबर
    MI बनाम SRH: कैमरून ग्रीन ने 47 गेंद में लगाया IPL करियर का पहला शतक 
    कैमरून ग्रीन ने शानदार पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    MI बनाम SRH: कैमरून ग्रीन ने 47 गेंद में लगाया IPL करियर का पहला शतक 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 21, 2023
    07:48 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस(MI) के बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 47 गेंद में शानदार शतक जड़ा।

    ये उनके IPL करियर का पहला शतक है। उन्होंने मैच की पहली गेंद से ही आक्रमक क्रिकेट खेली। उन्होंने 20 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया था।

    उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 65 गेंद में 128 रन जोड़ दिए। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही ग्रीन की पारी 

    मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 200 रन बनाए थे। जवाब में MI का पहला विकेट जल्दी गिर गया। ईशान किशन 14 रन बनाकर आउट हो गए।

    इसके बाद नंबर-3 पर ग्रीन को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा।

    उनके खिलाफ SRH का कोई भी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुआ।

    करियर

    कैसा है ग्रीन का IPL करियर?

    ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्रीन को MI ने नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था।

    ग्रीन IPL इतिहास में अब तक के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। 23 वर्षीय कैमरून ने IPL में अब तक 14 मैच की 14 पारियों में 54.42 की औसत और 160 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 381 रन बनाए हैं।

    उन्होंने अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेला था।

    रिकॉर्ड

    ग्रीन ने ये रिकॉर्ड किए अपने नाम 

    ग्रीन MI के लिए शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सनथ जयसूर्या (2008), सचिन तेंदुलकर (2011), रोहित शर्मा (2012), लेंडल सिमंस (2014) और सूर्यकुमार यादव (2023) MI के लिए शतक लगा चुके हैं।

    ग्रीन इस सीजन शतक लगाने वाले 9वें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले हैरी ब्रुक, वेंकटेश अय्यर, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार, प्रभसिमरन सिंह, शुभमन गिल, हेनरिक क्लासेन और विराट कोहली शतक लगा चुके हैं।

    ग्रीन के कारण ही MI ने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी है।

    जीत

    ऐसे मिली MI को जीत 

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 200/5 का स्कोर बनाया था। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा का आसान कैच छूटा।

    रोहित (56) ने मौके का फायदा उठाया और कैमरून ग्रीन (100*) के साथ मिलकर टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचा दिया।

    SRH के लिए मयंक डागर और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

    MI की ओर से आकाश मधवाल ने शानदार प्रदर्शन किया और इस बड़े स्कोर वाले मैच में भी 4 विकेट झटक लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कैमरून ग्रीन
    IPL 2023
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    कैमरून ग्रीन

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: डेविड वार्नर के बाद चोटिल कैमरून ग्रीन भी हुए रिटायर हर्ट मिचेल स्टार्क
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: कैमरून ग्रीन सिडनी टेस्ट से हुए बाहर, अंगुली में हुआ है फ्रैक्चर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कैमरून ग्रीन 13 अप्रैल तक नहीं कर सकेंगे गेंदबाजी, जानें कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    स्टीव स्मिथ ने अपने भविष्य पर दिया बड़ा बयान, कहा- पता नहीं कब तक खेलूंगा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    IPL 2023

    IPL 2023: PBKS से RR को दिया 188 रनों का लक्ष्य, कर्रन ने खेली उम्दा पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम RR: नवदीप सैनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  नवदीप सैनी
    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: विराट कोहली का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    IPL 2023: सूर्यकुमार यादव का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  वानखेड़े स्टेडियम
    IPL 2023: MI के जोफ्रा आर्चर शेष मैचों से हुए बाहर, क्रिस जॉर्डन लेंगे उनकी जगह इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: SRH ने RCB को दिया 187 रन का लक्ष्य, क्लासेन ने खेली शतकीय पारी  IPL 2023
    IPL 2023: विराट कोहली ने लगाया IPL करियर में अपना छठा शतक, जानिए उनके आंकडे़  विराट कोहली
    IPL 2023: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए धर्मशाला स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB की जीत के बाद जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा गणित IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025