Page Loader
खेलकूद

IPL 2024: नीलामी की हर लाइव अपडेट

Dec 19, 2023, 09:20 pm
IPL 2024: नीलामी की हर लाइव अपडेट
लाइव
Dec 19, 2023, 09:18 pm

IPL 2024 नीलामी का समापन, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तोड़े रिकॉर्ड

IPL 2024 सीजन के लिए दुबई के कोका कोला एरिना में आयोजित नीलामी का समापन हो गया है। आज दिनभर में सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी आवश्यकता के अनुसार खिलाड़ियों पर दाव लगाया और खाली जगहों को भरने का प्रयास किया। इस दौरान टीमों ने कुल 72 खिलाड़ियों पर दांव लगाया।

आज की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 24.75 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत देकर उन्हें अपने साथ शामिल किया। इसके साथ ही वह IPL के अब तक के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इसी तरह पैट कमिंस पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20.50 करोड़ की बोली लगाकर अपने दल में शामिल किया। वह IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं।

इसी के साथ अब आपसे लेते हैं विदा। क्रिकेट सहित देश-दुनिया की अन्य खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें। धन्यवाद!

Dec 19, 2023, 09:02 pm

सौरभ चौहान को RCB ने अपना बनाया

अगली बोली सौरभ चौहान के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें बेस प्राइस पर अपने दल में शामिल कर लिया।

Dec 19, 2023, 09:01 pm

शाकिब हुसैन को KKR ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली शाकिब हुसैन के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 09:00 pm

नांद्रे बर्गर को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा

अगली बोली दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर के लिए उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:58 pm

अविनाश अरावेल्ली को CSK ने 20 लाख रुपये में खरीदा

अगली बोली अविनाश अरावेल्ली के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:58 pm

स्वप्निल सिंह को रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली स्वप्निल सिंह के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:56 pm

शिवालिक शर्मा को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली शिवालिक शर्मा के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:55 pm

आबिद मुश्ताक को राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली आबिद मुश्ताक के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:54 pm

स्वास्तिक चिकारा को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली स्वास्तिक चिकारा के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:53 pm

गट एटकिंसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली गट एटकिंसन के लिए उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:51 pm

शाई होप को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप के लिए उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये पर मांगी गई। इसमें दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:50 pm

मोहम्मद शमी को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद शमी के लिए उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये पर मांगी गई। इसमें मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:48 pm

अरशद खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली अनकैप्ड भारतीय ऑलराउंडर अरशद खान के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर मांगी गई। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:46 pm

मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान के लिए उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये पर मांगी गई। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:45 pm

लॉकी फर्ग्यूसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली न्यूजीलैंड के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के लिए उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये पर मांगी गई। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:44 pm

स्टीव स्मिथ को दूसरी बार में भी नहीं मिला कोई खरीदार

अगली बोली ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए बेस प्राइस 2 करोड़ पर मांगी गई, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं खेला।

Dec 19, 2023, 08:43 pm

राइली रूसो को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ में अपना बनाया

अगली बोली दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो के लिए उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला देखने को मिला। इससे बोली 7 करोड़ के पार पहुंच गई। आखिर में पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ की मोटी बोली लगाकर उन्हें अपने दल का हिस्सा बना लिया।

Dec 19, 2023, 08:39 pm

मनीष पांडे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेस प्राइस पर खरीदा

अलगी बोली भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे के लिए उनके बेस प्राइस 50 लाख पर मांगी गई, जिसके में कोलकाताा नाइट राइडर्स ने उन्हें बेस प्राइस पर ही खरीद लिया।

Dec 19, 2023, 08:37 pm

करुण नायर को दूसरी बार में भी नहीं मिला कोई खरीदार

आखिरी राउंड में सबसे पहली बोली बल्लेबाज करुण नायर के लिए उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई, लेकिन इस बार भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

Dec 19, 2023, 08:12 pm

जयदेव सुब्रमण्यम को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस पर खरीदा

अगली बोली भारतीय अपनकैप्ड स्पिनर जयदेव सुब्रमण्यम के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर आमंत्रित की गई। इसमें अन्य टीमों के रुचि नहीं दिखाने पर सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें बेस प्राइस पर ही अपने दल का हिस्सा बना लिया।

Loading...