Page Loader
IPL 2024: कैमरून ग्रीन अब RCB के लिए खेलते आएंगे नजर, जानिए उनके आंकड़े 
कैमरून ग्रीन ने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

IPL 2024: कैमरून ग्रीन अब RCB के लिए खेलते आएंगे नजर, जानिए उनके आंकड़े 

Nov 27, 2023
02:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) एक बड़ा दांव खेला था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये अपने साथ जोड़ा था। अब उन्होंने उनको ट्रेड कर दिया है। वह अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के लिए IPL 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। ग्रीन IPL इतिहास की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। आइए उनके प्रदर्शन पर आंकड़ों के जरिए नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

IPL 2023 में कमाल का रहा था ग्रीन का प्रदर्शन 

IPL 2023 में MI के लिए ग्रीन ने 16 मुकाबले खेले थे। उस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 50.22 की औसत से 452 रन बनाए थे और उनकी स्ट्राइक रेट 160.28 की रही थी। उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 1 शानदार शतक भी जमाया था। वह 7 मुकाबलों में नाबाद भी थे। गेंदबाजी में ग्रीन ने 16 मैचों में 6 विकेट झटके थे और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/41 विकेट का रहा था।

महंगे

सबसे महंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं ग्रीन 

ग्रीन ने पिछले साल नीलामी में अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा था। वह IPL में ऑस्ट्रेलिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्होंने पैट कमिंस को पीछे छोड़ा था, जिन्हें साल 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। पंजाब किंग्स (PBKS) ने सैम कर्रन को 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में ग्रीन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। कर्रन को PBKS ने रिलीज नहीं किया है।

शतक

SRH के खिलाफ लगाया था शानदार शतक 

IPL 2023 के 69वें मुकाबले में ग्रीन ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 47 गेंद में शतक लगा दिया था। उन्होंने शतकीय पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे। ग्रीन MI के लिए शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले सनथ जयसूर्या (2008), सचिन तेंदुलकर (2011), रोहित शर्मा (2012), लेंडल सिमंस (2014) और सूर्यकुमार यादव (2023) MI के लिए यह कारनामा कर चुके थे। ग्रीन ने पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेला था।

रिटेन

MI की टीम ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन 

रिलीज किए गए खिलाड़ी: अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन और संदीप वारियर। रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और जेसन बेहरेनडोर्फ। ट्रेड से आए खिलाड़ी: रोमारियो शेफर्ड और हार्दिक पंड्या।

खिलाड़ी

RCB की टीम ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन 

रिलीज किए गए खिलाड़ी: वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्दार्थ कौल और केदार जाधव। रिटेन किए गए खिलाड़ी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा और राजन कुमार। ट्रेड से आए खिलाड़ी: मयंक डागर और कैमरून ग्रीन।