NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: फ्रेंचाइजियों के लिए ये 5 रिटेंशन पड़ सकते हैं भारी, जानिए क्या है कारण
    अगली खबर
    IPL 2024: फ्रेंचाइजियों के लिए ये 5 रिटेंशन पड़ सकते हैं भारी, जानिए क्या है कारण
    दिनेश कार्तिक पिछले IPL संस्करण में बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए थे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: फ्रेंचाइजियों के लिए ये 5 रिटेंशन पड़ सकते हैं भारी, जानिए क्या है कारण

    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 02, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 के लिए 19 दिसंबर को दुबई में नीलामी होनी प्रस्तावित है।

    नीलामी से पहले हाल ही में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया और कुछ को रिटेन किया।

    खिलाड़ियों को रिटेन करने के पीछे फ्रेंचाइजियों की अपनी-अपनी रणनीति और अहम निष्कर्ष रहा होगा।

    हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो पिछले कुछ संस्करणों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिससे उन्हें रिटेन करना फ्रेंचाइजियों को भारी पड़ सकता है।

    #1

    दिनेश कार्तिक 

    भारत के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म से संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

    भारत के लिए उन्होंने अपना अंतिम मैच पिछले साल टी-20 विश्व कप के दौरान खेला था।

    पिछले संस्करण में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हुए उन्होंने बल्ले (13 मैच, 140 रन) से निराश किया था।

    हालांकि, इसके बावजूद इस बार भी RCB ने उन पर भरोसा करते हुए उन्हें अपने साथ बरकरार रखा है।

    #2

    जॉनी बेयरस्टो 

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीग में पंजाब किंग्स (PBKS) टीम की ओर से खेलते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धूम मचाने वाले बयेरस्टो अभी तक IPL में अभी तक अपनी क्षमता का पूरी तरह प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

    पिछले सीजन में वह चोटिल होने के चलते नहीं खेले थे। IPL 2022 में उन्होंने 23.00 की औसत से 253 रन बनाए थे। वनडे विश्व कप 2023 में भी उन्होंने निराश किया।

    #3

    मयंक अग्रवाल 

    भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल पिछले 2 संस्करणों से IPL में अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

    IPL 2022 (13 मैच, 196 रन, 16.33 औसत) और IPL 2023 (10 मैच, 270 रन, 27.00 औसत) में उनका प्रदर्शन औसत रहा था।

    इस प्रदर्शन के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें अपने दल में बरकरार रखा है।

    मयंक ने भारत की ओर से अपना आखिरी मैच (टेस्ट) मार्च, 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

    #4

    उमरान मलिक 

    तेज गेंदबाज उमरान मलिक 3 संस्करणों से SRH टीम का हिस्सा हैं।

    वह लगातार 150 से अधिक की गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। हालांकि, उनकी यही खूबी उनकी कमजोरी भी बनती जा रही है।

    लाइन लैंग्थ पर नियंत्रण नहीं होने के चलते वह खूब रन भी लुटा रहे हैं और विकेट लेने को भी तरस रहे हैं।

    पिछले संस्करण में उन्होंने 8 मैचों में केवल 5 विकेट लिए थे। ऐसे में उनका रिटेन होना हैरानी भरा लगता है।

    #5

    महेश तीक्षाना 

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्पिनर महेश तीक्षाना IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का हिस्सा हैं।

    पिछले 2 संस्करणों से उन्होंने टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है जिसके चलते वह टीम के लिए उपयोगी साबित होने की बजाय बोझ बनते जा रहे हैं।

    IPL 2023 में उन्होंने 13 मैचों में 8.00 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए थे। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें रिटेन किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दिनेश कार्तिक
    मयंक अग्रवाल
    जॉनी बेयरस्टो

    ताज़ा खबरें

    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में हो सकती है वापसी- रिपोर्ट्स  हार्दिक पांड्या
    IPL: देवदत्त पडिक्कल लखनऊ सुपर जाइंट्स के हुए, राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे आवेश खान  देवदत्त पडिक्कल
    IPL 2024: मनीष पांडे और सरफराज खान को DC ने किया रिलीज- रिपोर्ट मनीष पांडे
    IPL ट्रेड से जुड़ी सभी अहम जानकारी और इसके नियमों के बारे में जानिए  BCCI

    दिनेश कार्तिक

    अगले दो विश्व कप खेलना और उनमें से एक जीतना है दिनेश कार्तिक का लक्ष्य क्रिकेट समाचार
    कमेंट्री के दौरान बोली बात को लेकर कार्तिक ने मांगी मांफी, जानें क्या है पूरा मामला क्रिकेट समाचार
    अगले दो सालों में कम से कम एक विश्व कप खेलना चाहते हैं दिनेश कार्तिक क्रिकेट समाचार
    IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स

    मयंक अग्रवाल

    जानिए IPL 2023 की मिनी नीलामी के बारे में सभी जरूरी जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी में बिकने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, कर्नाटक का छत्तीसगढ़ को मजबूत जवाब रणजी ट्रॉफी

    जॉनी बेयरस्टो

    इंग्लैंड बनाम भारत: 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई टेस्ट सीरीज, जानिए जरुरी आंकड़े क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाकर जॉनी बेयरस्टो ने बनाए ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    ICC टेस्ट रैंकिंग: 2016 के बाद से पहली बार टॉप-10 से बाहर हुए विराट कोहली विराट कोहली
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए जॉनी बेयरस्टो ने जीता अवार्ड क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025