NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023 नीलामी: इन बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार
    अगली खबर
    IPL 2023 नीलामी: इन बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार
    टी-20 विशेषज्ञ बल्लेबाज डेविड मलान को नहीं मिला खरीददार (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    IPL 2023 नीलामी: इन बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 24, 2022
    01:01 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में सम्पन्न हुई नीलामी में सभी टीमों ने अपनी-अपनी जरूरतों और पर्स को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों पर दांव लगाया।

    इस बीच कई खिलाड़ी मालामाल हुए। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। जबकि, कुछ बड़े नामों को कोई खरीददार नहीं मिल सका।

    इस बीच ऐसे बड़े खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो नीलामी में नहीं बिक सके।

    डेविड मलान

    टी-20 विशेषज्ञ बल्लेबाज मलान को नहीं मिला खरीददार

    इंग्लैंड के टी-20 विशेषज्ञ बल्लेबाज डेविड मलान को नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था।

    वह आखिरी बार लीग में 2021 में पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। मलान ने अपने IPL करियर में अब तक केवल एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 100 की स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाए हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 55 मैचों में 38.84 की औसत से 1,748 रन बनाए हैं।

    जेसन रॉय

    नहीं बिक सके धाकड़ बल्लेबाज रॉय

    इंग्लैंड के जेसन रॉय पर किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था।

    वह आखिरी बार 2021 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

    जेसन ने अपने IPL करियर में अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 129.01 की स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं। इस बीच 91* के उच्चतम स्कोर के साथ उनके नाम इस लीग में दो अर्धशतक भी दर्ज हैं।

    शेरफेन रदरफोर्ड

    शेरफेन रदरफोर्ड भी रहे अनसोल्ड

    वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को किसी टीम ने नहीं खरीदा है। उन्होंने अपना बेस प्राइज 1.50 करोड़ निर्धारित किया था।

    पिछले सीजन रदरफोर्ड RCB के लिए खेले थे। उससे पहले वेस्टइंडीज का ये बल्लेबाज दिल्ली और मुंबई की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

    रदरफोर्ड ने 2019 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक लीग में 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 15.14 की औसत और 101.92 की स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए हैं।

    दक्षिण अफ्रीका

    दक्षिण अफ्रीका के वेन डेर डुसेन भी नहीं बिके

    दो करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले दक्षिण अफ्रीका के वेन डेर डुसेन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है।

    वह पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। उन्हें सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका मिला था।

    इस दौरान उन्होंने 11.00 की औसत से 22 रन बनाए थे। इस बीच डुसेन का स्ट्राइक रेट 91.67 का रहा था। उन्हें राजस्थान की टीम ने रिलीज कर दिया था।

    जेम्स नीशम

    नीशम में किसी भी टीम ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

    न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम पर किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

    पिछले सीजन में नीशम राजस्थान रॉयल्स (RR) से खेले थे। हालांकि, उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे।

    वह इससे पहले मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से लीग में खेल चुके हैं।

    IPL 2022 में नीशम ने RR की ओर से सिर्फ दो मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 31 रन बनाए थे। दूसरी तरफ गेंदबाजी में वह कोई विकेट नहीं ले सके थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जेसन रॉय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    सैम कर्रन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    जेसन रॉय

    इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए जेसन रॉय, विश्व कप से हो सकते हैं बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2020: जानिए कौन हैं जेसन रॉय की जगह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए डेनिएल सैम्स इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप: बचे हुए मैचों से बाहर हो सकते हैं चोटिल जेसन रॉय इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2022: टूर्नामेंट से हटे जेसन रॉय, गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023 नीलामी: केन विलियमसन को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा केन विलियमसन
    IPL 2023 नीलामी: हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023 नीलामी: मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा मयंक अग्रवाल
    IPL 2023 नीलामी: अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023

    IPL 2023: जो रूट मिनी नीलामी में हो सकते हैं शामिल- रिपोर्ट जो रूट
    IPL 2023: नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीदे जा सकेंगे 87 खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में जोड़ा गया 'इंपैक्ट प्लेयर' के रूप में नया नियम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए नीलामी के लिए किस टीम के पर्स में है सबसे ज्यादा पैसे इंडियन प्रीमियर लीग

    सैम कर्रन

    IPL 2019 में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: इन खिलाड़ियों ने कीमत और उम्मीद के मुताबिक नहीं किया प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020 नीलामी: रिलीज किए गए इन पांच खिलाड़ियों के लिए लग सकती है बड़ी बोलियां क्रिस लिन
    सैम कर्रन ने धोनी को बताया महान कप्तान, कहा- उनके अंडर खेलने के लिए उत्सुक हूं इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025