Page Loader
IPL 2023 नीलामी: जेसन रॉय को नहीं मिला कोई खरीददार
जेसन रॉय ने बॉयो-बबल के चलते IPL 2022 में भाग नहीं लिया था (तस्वीर: ट्विटर/@JasonRoy20)

IPL 2023 नीलामी: जेसन रॉय को नहीं मिला कोई खरीददार

Dec 23, 2022
09:25 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 सीजन के लिए नीलामी कोच्चि में आयोजित हुई। इंग्लैंड के जेसन रॉय पर किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था। वह आखिरी बार 2021 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। IPL 2022 के लिए हुई नीलामी में उन्हें गुजरात टाइटंस (GT) ने दो करोड़ की बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि, उन्होंने बॉयो-बबल के चलते खेलने से मना कर दिया था।

IPL करियर

जेसन का IPL करियर

जेसन ने अपने IPL करियर में अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 129.01 की स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं। 91* उच्चतम स्कोर के साथ उनके नाम इस लीग में दो अर्धशतक दर्ज हैं। अपने पिछले IPL सीजन (2021) में उन्होंने पांच मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 30.00 की औसत और 123.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 150 रन बनाए थे। 32 साल के जेसन IPL में अब तक तीन टीमों की ओर से खेल चुके हैं।