Page Loader
IPL 2023 नीलामी: शेरफेन रदरफोर्ड को नहीं मिला कोई खरीददार
शेरफन रदरफोर्ड IPL में 10 मैच खेल चुके हैं (तस्वीर: ट्विटर/IPL)

IPL 2023 नीलामी: शेरफेन रदरफोर्ड को नहीं मिला कोई खरीददार

Dec 23, 2022
09:15 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में शेरफेन रदरफोर्ड को किसी टीम ने नहीं खरीदा है। उन्होंने अपना बेस प्राइज डेढ़ करोड़ निर्धारित किया था। पिछले सीजन रदरफोर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेले थे। उससे पहले वेस्टइंडीज का ये बल्लेबाज दिल्ली और मुंबई की टीम का भी हिस्सा रह चुका है। 2022 के सीजन में रदरफोर्ड ने 3 मैच खेले और 16.50 की औसत से 33 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 66.00 का रहा था।

शेरफेन रदरफोर्ड

शेरफेन रदरफोर्ड का टी-20 करियर

रदरफोर्ड ने पहली बार 2019 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक IPL में 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 15.14 की औसत और 101.92 की स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान एक भी शतक और अर्धशतक नहीं लगाया है। वेस्टइंडीज के लिए रदरफोर्ड ने 6 टी-20 मैच खेले हैं और 119.44 की स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाए हैं। उनका औसत 10.75 का रहा है और उन्होंने एक विकेट भी लिया है।