NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI ने SRH को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें, ये बने रिकॉर्ड्स 
    कैमरून ग्रीन ने 100 रन की धमाकेदार पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 21, 2023
    08:03 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस(MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद(KKR) को 8 विकेट से हरा दिया है।

    इसी के साथ टीम के 16 अंक हो गए हैं, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।

    MI की इस सीजन में 7वीं जीत है, लेकिन उसकी रनरेट कमजोर है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    मुकाबला

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 200/5 का स्कोर बनाया। जवाब में MI की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 12 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए।

    इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा का आसान कैच छूटा। रोहित (56) ने मौके का फायदा उठाया और कैमरून ग्रीन (100*) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 128 रन जोड़ दिए।

    यहीं से मैच पूरी तरह से MI के पक्ष में गया और टीम को शानदार जीत मिली।

    रन

    ग्रीन ने खेली शानदार शतकीय पारी 

    MI के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए ग्रीन ने IPL 2023 में अपना पहला शतक लगाया। वह पहली गेंद से ही बड़े-बड़े शॉट लगाते नजर आए। अपनी इस शानदार पारी में ग्रीन ने 8 चौके और 8 छक्के जमाए।

    उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंद और शतक 47 गेंद में पूरा किया।

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का यह ऑलराउंडर खिलाड़ी पहली बार IPL में खेल रहा है। उन्होंने 14 मुकाबलों में 48 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं।

    रिकॉर्ड

    रोहित शर्मा ने ये बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम 

    रोहित ने अपनी 56 रन की पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

    वह MI के लिए खेलते हुए 5,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 11,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    वह भारतीय क्रिकेट टीम के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 11,000 रन पूरे किए हैं।

    विराट कोहली ने भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 11,864 रन बनाए हैं।

    अर्धशतक

    मयंक अग्रवाल की शानदार पारी नहीं दिला पाई जीत 

    मयंक अग्रवाल ने मैच में धमाकेदार पारी खेलते हुए 46 गेंद में 83 रन बनाए।

    इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। उनके IPL करियर का यह 13वां अर्धशतक और इस सीजन में उनके सबसे बड़ी पारी रही।

    मयंक ने पारी के दौरान 8 शानदार चौके और कमाल के 4 छक्के जड़े।

    इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी 180.43 की रही। उन्होंने पहले विकेट के लिए विव्रांत शर्मा के साथ 140 रन की साझेदारी की।

    पारी

    विव्रांत शर्मा ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक

    मयंक के साथ बतौर ओपनर आए युवा विव्रांत शर्मा ने 36 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

    उन्होंने 47 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। इस दौरान विव्रांत ने 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

    यह विव्रांत का टी-20 क्रिकेट में तीसरा और IPL में पहला अर्धशतक है।

    विव्रांत IPL की डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।

    इस सूची में दूसरे नंबर पर स्वप्निल असनोदकर (60 रन) हैं।

    गेंदबाजी

    आकाश मधवाल ने मैच में की शानदार गेंदबाजी 

    SRH की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 140 रन जोड़ लिए थे। मधवाल ने इस साझेदारी को तोड़ा और उन्होंने 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर विव्रांत शर्मा (47 गेंद, 69 रन) को पवेलियन भेजा।

    इसके बाद उन्होंने मयंक अग्रवाल (83), हेनरिक क्लासेन (18) और ब्रूक (0) के विकेट चटकाए।

    मधवाल ने 4 ओवर में 9.20 की इकॉनमी से 37 रन खर्च कर 4 सफलताएं हासिल की। यह उनके IPL करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

    रिकॉर्ड

    कैमरून ग्रीन ने ये रिकॉर्ड किए अपने नाम 

    ग्रीन इस सीजन शतक लगाने वाले 9वें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले हैरी ब्रुक, वेंकटेश अय्यर, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार, प्रभसिमरन सिंह, शुभमन गिल, हेनरिक क्लासेन और विराट कोहली शतक लगा चुके हैं।

    ग्रीन MI के लिए शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सनथ जयसूर्या (2008), सचिन तेंदुलकर (2011), रोहित शर्मा (2012), लेंडल सिमंस (2014) और सूर्यकुमार यादव (2023) MI के लिए शतक लगा चुके हैं।

    इस सीजन MI की टीम ने चौथी बार 200 रन चेज किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    मुंबई इंडियंस
    सनराइजर्स हैदराबाद
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    IPL 2023

    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  वानखेड़े स्टेडियम
    IPL 2023: MI के जोफ्रा आर्चर शेष मैचों से हुए बाहर, क्रिस जॉर्डन लेंगे उनकी जगह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने 25 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: SRH को LSG के खिलाफ पहली जीत की तलाश, जानें ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने LSG को दिया 183 का लक्ष्य, क्लासेन ने खेली अच्छी पारी  इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    भारत के इन दिग्गज कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाई है अपनी पहली घरेलू वनडे सीरीज  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WPL: रोहित और सूर्यकुमार ने मुंबई को फाइनल के लिए दिया संदेश, जानिए क्या कहा  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL: रोहित ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- यह उनका आखिरी सीजन नहीं होगा महेंद्र सिंह धोनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025