NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: 5 विदेशी तेज गेंदबाज जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें, जानिए सभी के आंकड़े
    खेलकूद

    IPL 2023: 5 विदेशी तेज गेंदबाज जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें, जानिए सभी के आंकड़े

    IPL 2023: 5 विदेशी तेज गेंदबाज जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें, जानिए सभी के आंकड़े
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 28, 2023, 07:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: 5 विदेशी तेज गेंदबाज जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें, जानिए सभी के आंकड़े
    ट्रेंट बोल्ट राजस्थान के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होनी है। पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। इस बार भी विदेशी तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए ये सीजन नहीं खेल रहे हैं। झाय रिचर्डसन भी चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। आइए उन विदेशी तेज गेंदबाजों के बारे में जानते हैं जो इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

    पॉवरप्ले में ट्रेंट बोल्ट करते हैं शानदार गेंदबाजी 

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पॉवरप्ले में घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और शुरुआती 6 ओवरों में विकेट लेने में सफल होते रहे हैं। पिछले सीजन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए 16 मैचों में 16 विकेट लिए थे। उन्होंने 7.94 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी। बोल्ट के पूरे IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 78 मैच में 26.90 की औसत से 92 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/18 का रहा है।

    कगिसो रबाडा से होगी पंजाब को काफी उम्मीदें 

    कगिसो रबाडा से पंजाब किंग्स (PBKS) को IPL में बहुत उम्मीदें होंगी। वह 140 किलोमीटर/घंटा से ज्यादा गति से गेंदबाजी करते हैं और किसी भी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन 13 मुकाबलों में 23 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 17.65 का था और उन्होंने 8.46 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी। उन्होंने दो बार 4 विकेट भी लिए थे। रबाडा ने पूरे IPL करियर में 63 मैच में 99 विकेट लिए हैं।

    जोफ्रा आर्चर पहली बार मुंबई के लिए खेलते आएंगे नजर 

    जसप्रीत बुमराह के IPL से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) की सारी उम्मीदें जोफ्रा आर्चर से होगी। पिछले सीजन चोट के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। 2020 में उन्होंने आखिरी बार IPL खेला था और 14 मैच में 18.25 की औसत से 20 विकेट झटके थे। उन्होंने पूरे IPL करियर में 35 मैच खेले हैं और 21.33 की औसत से 46 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है।

    जोश हेजलवुड एक बार फिर कर सकते हैं शानदार प्रदर्शन 

    जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए IPL खेलते नजर आएंगे। उन्होंने IPL में 24 मैच खेले हैं और 22.94 की औसत से 32 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस दौरान 8.02 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 का रहा है। 2022 में उन्होंने 12 मैच में 18.85 की औसत से 20 विकेट झटके थे। वह एक बार 4 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। उन्होंने पिछले सीजन 8.11 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी।

    लॉकी फर्ग्यूसन ने डाली थी पिछले सीजन सबसे तेज गेंद 

    कोलकाता के लिए इस सीजन खेलने वाले लॉकी फर्ग्यूसन पिछले सीजन गुजरात की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 14 मैच में 12 विकेट झटके थे। उन्होंने पिछले सीजन की सबसे तेज गेंद 157.3 की गति से डाली थी। IPL में फर्ग्यूसन 35 मुकाबलों में 29.86 की औसत से 36 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/28 का रहा है। उन्होंने 8.43 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। कमिंस के न होने से इस खिलाड़ी की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    जोफ्रा आर्चर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  कोलकाता नाइट राइडर्स
    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा बेन स्टोक्स
    IPL 2023: डेविड वार्नर पूरे कर सकते हैं अपने 6,000 रन, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: जानिए मुंबई इंडियंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  मुंबई इंडियंस

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण पंजाब किंग्स
    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    पहला टी-20: तस्कीन अहमद ने आयरलैंड के खिलाफ झटके 4 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  तस्कीन अहमद

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL: महेन्द्र सिंह धोनी हैं सबसे सफल कप्तान, आज भी सबसे अधिक है उनका जीत प्रतिशत महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: विराट कोहली के नाम है दिलचस्प रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज विराट कोहली
    IPL 2023: मैथ्यू हेडन ने उठाया धोनी की उम्र पर सवाल, CSK को दी चेतावनी  महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    जोफ्रा आर्चर

    बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड: जोफ्रा आर्चर ने दूसरे टी-20 में चटकाए 3 विकेट बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर, पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग
    एशेज सीरीज के लिए टीम में आठ फिट तेज गेंदबाज चाहते हैं कप्तान बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स
    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम घोषित  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023