Page Loader
खेलकूद

IPL 2023, GT बनाम CSK: फाइनल मैच की हर लाइव अपडेट

May 30, 2023, 02:57 am
IPL 2023, GT बनाम CSK: फाइनल मैच की हर लाइव अपडेट
लाइव
May 30, 2023, 02:57 am

IPL 2023 का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

IPL 2023 सीजन का चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ समापन हो गया है। खिताबी मुकाबले में CSK ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। दोनों टीमों ने चमचमाती ट्रॉफी उठाकर खुशी का इजहार किया। इसी के साथ अब आपसे लेते हैं विदा। क्रिकेट सहित देश-दुनिया की अन्य खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें। धन्यवाद!

May 30, 2023, 01:43 am

एक नजर मुकाबले पर

GT ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और सुदर्शन (96) और रिद्धिमान साहा (54) के अर्धशतकों की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। जवाब में जब CSK ने 4 रन बना लिए थे, तब बारिश आ गई। इसके बाद CSK को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। गायकवाड़ (26) और डेवोन कॉनवे (47) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद रहाणे (27) और शिवम दूबे (32*) ने अच्छी पारियां खेली और आखिरी गेंद पर जडेजा ने जीत दिलाई।

May 30, 2023, 01:35 am

CSK पांचवीं बार बनी चैंपियन

IPL 2023 के फाइनल में CSK ने GT को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीत लिया है। आखिरी 2 गेंद पर जडेजा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की, उन्होंने पहले पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन पर शानदार छक्का लगाया। इसके बाद लेग स्टंप की गेंद को चौका के लिए भेजा और अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।

May 30, 2023, 01:27 am

आखिरी ओवर में CSK को जीत के लिए 13 रन चाहिए

14 ओवर की समाप्ति पर CSK का स्कोर 158/5 हो गया है। शिवम दुबे 30(18) और रवींद्र जडेजा 4(3) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। अब CSK को जीत के लिए 6 गेंद में 13 रन चाहिए।

May 30, 2023, 01:22 am

13 ओवर के बाद CSK का स्कोर 150/5

13 ओवर की समाप्ति पर CSK का स्कोर 150/5 हो गया है। शिवम दुबे 25(14) और रवींद्र जडेजा 1(1) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। अब CSK को जीत के लिए 12 गेंद में 21 रन चाहिए।

May 30, 2023, 01:20 am

धोनी खाता खोले बिना आउट

महेंद्र सिंह धोनी मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। उनका विकेट भी मोहित शर्मा ने ही लिया।

May 30, 2023, 01:19 am

रायडू की पारी हुई खत्म

अंबाती रायडू 8 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस छोटी पारी में 2 छक्के और 1 चौका जमाया। उनका विकेट मोहित शर्मा ने लिया।

May 30, 2023, 01:14 am

राशिद खान को शिवम ने लगाए 2 शानदार छक्के

राशिद को शिवम ने 12 ओवर की पांचवीं गेंद और आखिरी गेंद पर 2 शानदार छक्के लगाए। पहला छक्का उन्होंने साइट स्क्रीन की ओर मारा तो दूसरा लॉन्ग ऑन की ओर जड़ दिया।

May 30, 2023, 01:12 am

12 ओवर के बाद CSK का स्कोर 133/3

12 ओवर की समाप्ति पर CSK का स्कोर 133/3 हो गया है। शिवम दुबे 25(14) और अंबाती रायडू 3(4) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। अब CSK को जीत के लिए 18 गेंद में 38 रन चाहिए।

May 30, 2023, 01:09 am

11 ओवर के बाद CSK का स्कोर 118/3

11 ओवर की समाप्ति पर CSK का स्कोर 118/3 हो गया है। शिवम दुबे 12(11) और अंबाती रायडू 1(1) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। अब CSK को जीत के लिए 24 गेंद पर 53 रन बनाने हैं।

May 30, 2023, 01:07 am

CSK को लगा तीसरा झटका

खतरनाक लग रहे अजिंक्य रहाणे की छोटी और ताबड़तोड़ पारी खत्म हो गई। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और 27 रन बनाए। उनका विकेट मोहित शर्मा ने लिया। रहाणे ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

May 30, 2023, 01:04 am

अजिंक्य रहाणे ने राशिद को 2 चौके लगाए

10वें ओवर के पांचवीं गेंद और आखिरी गेंद पर रहाणे ने 2 शानदार चौके लगाए। राशिद को दोनों चौके रहाणे ने स्वीप करते हुए फाइन लेग की तरफ मारे।

May 30, 2023, 01:02 am

10 ओवर के बाद CSK का स्कोर 112/2

10 ओवर की समाप्ति पर CSK का स्कोर 112/2 हो गया है। शिवम दुबे 8(8) और अजिंक्य रहाणे 26(11) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं।

May 30, 2023, 12:57 am

9 ओवर के बाद CSK का स्कोर 99/2

9 ओवर की समाप्ति पर CSK का स्कोर 99/2 हो गया है। शिवम दुबे 4(5) और अजिंक्य रहाणे 17(8) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं।

May 30, 2023, 12:51 am

8 ओवर के बाद CSK का स्कोर 94/2

8 ओवर की समाप्ति पर CSK का स्कोर 94/2 हो गया है। शिवम दुबे 2(2) और अजिंक्य रहाणे 15(5) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं।

May 30, 2023, 12:50 am

अजिंक्य रहाणे ने लिटिल को 2 शानदार छक्के जड़े

रहाणे ने 8वें ओवर में लिटिल को 2 शानदार छक्के जड़ दिए। पहला छक्का उन्होंने डीप मिडविकेट पर लगाया। दूसरा छक्का रहाणे ने लिटिल के सिर के ऊपर से मारा।

May 30, 2023, 12:47 am

7 ओवर के बाद CSK का स्कोर 78/2

7 ओवर की समाप्ति पर CSK का स्कोर 78/2 हो गया है। शिवम दुबे 1(1) और अजिंक्य रहाणे 0(0) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं।

May 30, 2023, 12:46 am

नूर अहमद ने CSK को दूसरा झटका दिया

GT के गेंदबाज नूर अहमद ने कमाल की गेंदबाजी की है और 1 ओवर में CSK के दोनों सलामी बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया है। कॉनवे ने 25 गेंद का सामना किया और 47 रन बनाने के बाद आउट हुए। CSK के दोनों विकेट एक ही ओवर में गिरे।

May 30, 2023, 12:42 am

CSK को लगा पहला झटका

GT को जिसकी तलाश थी वो मिल गई है। नूर अहमद ने CSK को पहला झटका दे दिया है। गायकवाड़ 16 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

May 30, 2023, 12:39 am

कॉनवे ने लगाया एक और छक्का

कॉनवे ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर लिटिल को पुल करते हुए मिडविकेट के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़ दिया।

Loading...