एशियाई खेल 2026: पहलवान सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, पिछड़ने के बाद जीता स्वर्ण पदक
क्या है खबर?
भारतीय कुश्ती के उभरते सितारे और एशियाई चैंपियन सुजीत कलकल ने एशियाई खेल 2026 में इतिहास रच दिया है। पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में सुजीत ने अब तक का सबसे चमत्कारिक पलटवार करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। मुकाबले के हाफ-टाइम तक बुरी तरह पिछड़ने वाले सुजीत ने दमदार वापसी करते हुए खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। आइए जानते हैं सुजीत ने किस तरह यह मुकाबला जीता।
मुकाबला
सुजीत ने कैसे जीता मुकाबला?
फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय पहलवान के लिए बेहद निराशाजनक रही थी।
ताजिकिस्तान के मजबूत पहलवान अब्दुलमाझिद कुदिएव ने शुरुआत से ही सुजीत पर पूरी तरह दबदबा बना लिया था। यही कारण रहा कि हाफ-टाइम तक सुजीत 2-9 पिछड़ गए थे।
इसके बाद सुजीत ने वापसी की और बेहतरीन दांव लगाकर अंकों के फासले कम किया।
मैच के अंतिम पलों में उन्होंने ताजिकिस्तानी पहलवान को छकाते हुए मुकाबला 10-9 जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
WHAT A COMEBACK! WHAT A FIGHT! 🥹
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 2, 2026
SUJEET KALKAL IS AN ASIAN GAMES CHAMPION!
After trailing 2-9 in the first half, Sujeet produced an incredible comeback to win 10-9 in the final seconds! 🤯
GOLD FOR INDIA IN MEN’S 65KG WRESTLING!
JUST WOOOOOOAHHH! 🔥🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/63xMzHBXGL
रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 24-0 का अपराजेय रिकॉर्ड
इस ऐतिहासिक स्वर्ण पदक को जीतने के साथ ही सुजीत ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती मंच पर अपना एकतरफा दबदबा कायम रखा है।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपने अपराजेय अभियान को 24-0 (24 मैच, शून्य हार) पर पहुंचा दिया है।
जीत का यह सिलसिला पिछले साल अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप से शुरू हुआ था, जो आज भी लगातार जारी है।
सुजीत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया और पूरे देश में जश्न का माहौल है।