NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023 फाइनल: CSK ने GT को हराकर जीता अपना 5वां खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023 फाइनल: CSK ने GT को हराकर जीता अपना 5वां खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स 
    चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार जीता IPL खिताब (तस्वीर: ट्विटर/@ChennaiIPL)

    IPL 2023 फाइनल: CSK ने GT को हराकर जीता अपना 5वां खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 30, 2023
    03:15 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को डक वर्थ लुईस (DLS) की बदौलत 5 विकेट से हराकर अपना 5वां खिताब जीता है।

    बारिश के खलल के चलते CSK को 15 ओवरों में जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने डेवोन कॉनवे (47) की पारी की मदद से आखिरी गेंद पर हासिल किया।

    आइए इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन (96) और साहा (54) के अर्धशतकों की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।

    जवाब में जब CSK ने 4 रन बना लिए थे, तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद नए स्कोर का पीछा करते हुए गायकवाड़ (26) और डेवोन कॉनवे (47) ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद रहाणे (27) और शिवम दूबे (32*) ने अच्छी पारियां खेली और आखिरी गेंद पर जडेजा (15*) ने जीत दिलाई।

    जडेजा 

    जडेजा ने आखिरी गेंद पर दिलाई जीत 

    CSK को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों पर 13 रनों की दरकार थी, जिसकी शुरुआती 4 गेंदों में मोहित शर्मा ने सिर्फ 3 रन दिए।

    जब CSK को आखिरी 2 गेंदों में 10 रनों की थी, तब मोहित की 5वीं गेंद पर जडेजा ने शानदार छक्का लगा दिया।

    इसके बाद मैच की आखिरी गेंद पर जडेजा ने फाइन लेग क्षेत्र में चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। जडेजा ने 6 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए।

    गिल 

    एक सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने गिल 

    इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने 20 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने ये सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त किया।

    गिल ने IPL 2023 में 17 मैचों में 59.33 की औसत से सर्वाधिक 890 रन बनाए। वह IPL के एक सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

    एक सीजन में उनसे ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली (973, IPL 2016) ने बनाए हैं।

    साहा 

    फाइनल में 50 से अधिक रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने साहा 

    GT से साहा ने 39 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। यह उनके मौजूदा सीजन में दूसरा अर्धशतक रहा।

    38 साल और 217 दिन की उम्र में साहा IPL फाइनल में 50 से अधिक रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने शेन वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने IPL 2019 के फाइनल में 37 साल और 329 दिन में शतक जड़ा था।

    सुदर्शन 

    सुदर्शन ने फाइनल में बनाया तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 

    जब GT ने 66 रन के स्कोर पर गिल का विकेट खोया था, तब सुदर्शन बल्लेबाजी के लिए आए थे।

    उन्होंने 33 गेंदों में IPL 2023 में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। वह 47 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए।

    यह उनके IPL करियर का सर्वोच्च स्कोर बन गया है। सुदर्शन अब IPL फाइनल में तीसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    जानकारी

    250 IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने धोनी 

    आज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने IPL करियर का 250वां मैच खेला। लीग के पहले सीजन से खेल धोनी 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उनके बाद इस सूची में रोहित शर्मा (243) और दिनेश कार्तिक (242) हैं।

    देशपांडे 

    तुषार देशपांडे ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड 

    CSK के तुषार देशपांडे ने खिताबी मुकाबले में अपने 4 ओवर में 56 रन लुटाए। इसके साथ ही वह किसी IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए।

    उन्होंने IPL 2023 में 564 रन देते हुए 16 मैचों में 21 विकेट लिए। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने IPL 2022 में 551 रन लुटाए थे।

    तीसरे स्थान पर कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने IPL 2020 में 548 रन दिए थे।

    जानकारी

    अपनी आखिरी IPL पारी में रायडू ने बनाए 19 रन 

    अपने IPL करियर का आखिरी मैच खेल रहे अंबाती रायडू ने इस खिताबी मुकाबले में 8 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 19 रनों की छोटी मगर बेहद उपयोगी पारी खेली।

    साझेदारी 

    गायकवाड़ और कॉनवे ने साझेदारी में किया कमाल 

    गायकवाड़ और कॉनवे ने IPL 2023 में साझेदारी में 849 रन जोड़े हैं, यह 800 रन के आंकड़े को छूने वाली केवल दूसरी जोड़ी बनी थी।

    CSK की ये सलामी जोड़ी RCB के फाफ डु प्लेसिस और कोहली की स्टार ओपनिंग जोड़ी से ही पीछे हैं, जिन्होंने सीजन में एक साथ 939 रन जोड़े।

    गायकवाड़ और कॉनवे ने सलामी जोड़ी के रूप में 55 से अधिक की औसत के साथ सीजन समाप्त किया।

    लेखा-जोखा 

    CSK ने की MI की बराबरी 

    CSK ने अपने पांचवें IPL खिताब पर कब्जा करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) की बराबरी की है। बता दें, CSK ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में ट्रॉफी जीती थी।

    IPL 2023 के क्वालिफायर-1 में GT को हराकर CSK अपने 10वें IPL फाइनल (2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2018, 2019, 2021 और 2023) में पहुंची थी।

    दूसरी तरफ MI ने 6 IPL फाइनल खेले हैं, कोई भी अन्य टीम तीन बार से अधिक फाइनल में नहीं पहुंची है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    हॉर्न के बिना कार चलाना खतरे की घंटी, ये हैं खराबी की वजह  कार
    क्या होता है 'रडार' और कैसे करता है यह काम?  काम की बात
    ट्रूकॉलर के कॉल अलर्ट फीचर का कैसे करें उपयोग? जानिए तरीका ट्रूकॉलर
    सैमसंग गैलेक्सी S25 एज 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और सभी फीचर्स सैमसंग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023 फाइनल: CSK को खिताबी मुकाबले में शिवम दुबे से होगी उम्मीदें, जानिए उनके आंकड़े  शिवम दुबे
    IPL 2023 फाइनल: GT के खिलाफ करियर का 250वां मुकाबला खेलेंगे धोनी, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    शुभमन गिल पर कपिल देव का बयान, कहा- विनोद कांबली को भी मिली थी शानदार शुरुआत गुजरात टाइटंस
    IPL फाइनल में सुरेश रैना ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: मोहम्मद शमी का चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  मोहम्मद शमी
    IPL प्लेऑफ में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं शुभमन गिल, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फाइनल में शतक लगा चुके रिद्धिमान साहा खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? रिद्धिमान साहा
    IPL 2023: मोहित शर्मा ने GT की ओर से की शानदार वापसी, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023 फाइनल: GT और MI के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: CSK और MI के बाद लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइलन: GT के लिए परेशानी बन सकती है गायकवाड़-कॉनवे की जोड़ी, जानिए आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2023: राशिद खान का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: शतक लगाने के बाद गिल का बयान, कहा- हारने के बाद खेला सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI को हराकर GT ने कटाया फाइनल का टिकट, CSK से होगी खिताबी भिड़ंत इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: मोहित शर्मा ने IPL करियर में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025